×

Ind vs Aus रोहित शर्मा के पास T2OI में सिक्सर किंग बनने का मौका, इस दिग्गज का तोड़ेंगे रिकॉर्ड

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। भारतीय टीम 20 सितंबर से आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के तहत रोहित शर्मा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा के पास टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। 

Asia Cup 2022 में क्यों बुरी तरह फेल हुए KL Rahul, सामने आई बड़ी वजह


टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के  धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के  नाम है। उन्होंने अब तक 172 छक्के लगाए हैं।रोहित शर्मा अगर 2 छक्के लगाने में सफल रहते हैं तो वह मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। रोहित शर्मा के नाम टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 171 छक्के दर्ज हैं। 

Asia Cup 2022 के फाइनल से पहले Babar Azam  की टीम पाकिस्तान को मिली बडी़ खुशख़बरी

बता दें कि हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक 136 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।इन मैचों के तहत उनके नाम 4 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं। इस प्रारूप में रोहित शर्मा का औसत 36.20 का रहा है। हिटमैन के नाम 3620 रन दर्ज हैं, उनका बेस्ट स्कोर 118 रन रहा है। रोहित शर्मा टी 20 के बहुत ही सफल बल्लेबाज हैं।

 भारत को कंगारू टीम के खिलाफ तीन टी 20 मैचों की सीरीज तो करनी ही है, साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम 20 सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा आसानी से छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर  सकते हैं। भारतीय टीम भी यही चाहेगी ऑस्ट्रेलिया खिलाफ रोहित शर्मा बल्ले से अपना जलवा दिखाए। पिछले कुछ समय में रोहित शर्मा की बल्ले से रन तो निकले हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है।