×

IPL 2022 सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं Ruturaj Gaikwad, करेंगे ये कारनामा 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के  33  वें मैच  के तहत  मुंबई इंडियंस और  चेन्नई सुपरकिंग्स आमने -सामने होंगे।  इस मुकाबले के तहत  चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर बल्लेबाज  रितुराज गायकवाड़ सचिन तेंदुकलर का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। बता दें कि फिलहाल   रितुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में    28 पारियों में  947 रन बनाए हैं

IPL 2022 ये कमजोरी डुबो रही है CSK की लुटिया, MI के खिलाफ भी बढ़ेगी मुश्किलें
 


और अपने  आईपीएल  करियर के एक हजार  रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए   केवल  53 रन दूर हैं।   गायकवाड़  आज के मैच में या  अगले मैच  तक यह उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। वह लीग के इतिहास   में सबसे तेज  एक हजार  रन तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

IPL 2022 MI vs CSK के मैच का कहां देख सकते हैं Live प्रसारण, जानें पूरी डिटेल

आईपीएल में सबसे तेज एक हजार रन  पूरे करने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो     सचिन तेंदुलकर ने  31 पारियों में यह कारनामा किया था ।वहीं सुरेश रैना ने 34  पारियों में ऐसा करके दिखाया ।  युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 35, ऋषभ पंत  ने 35 और  रोहित शर्मा ने 37 पारियों में  यह कारनामा किया हुआ है।

IPL 2022 MI vs CSK  किस मैदान पर खेला जाएगा मुंबई - चेन्नई का मैच, जानिए कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल 

वैसे इस सीजन के तहत रितुराज  गायकवाड़  शुरुआत में फॉर्म में नहीं दिखे थे लेकिन इसके बाद  उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में  अपनी लय  हासिल की। गुजरात के खिलाफ  रितुराज ने  48 गेंदों में   73 रन की शानदार पारी  खेली थी ।  रितुराज गायकवाड़ अपनी  शानदार फॉर्म को जारी  रखते हुए मुंबई  इंडियंस के खिलाफ भी अपना जलवा दिखा सकते हैं। वैसे भी चेन्नई सुपरकिंग्स को  मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो  रितुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज का जलना जरूरी हो जाता है।