Samachar Nama
×

IPL 2022 MI vs CSK के मैच का कहां देख सकते हैं Live प्रसारण, जानें पूरी डिटेल

Mi vs csk

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग से होने वाली है।दोनों ही टीमें चैंपियन हैं,  ऐसे में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।हालांकि मौजूदा सीजन के तहत मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। आपको बता दें कि मुंबई और चेन्नई का मैच नवी मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला  जाएगा। 

IPL 2022 MI vs CSK--111-1111

मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जबकि मैच में टॉस करीब 7:00 बजे हो जाएगा।मुंबई और चेन्नई के मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार की जा सकती है। 

IPL 2022 MI vs CSK: जानिए हेड टू हेड के मुताबिक किसका पलडा है भारी, करो या मरो की है दोनों टीमों के लिए है स्थिति

मैच को जिओ टीवी और एयरटेल टीवी पर भी देखा जा सकता है। आज जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम मैदान पर होगी तो उसकी निगाहें सीजन की पहली जीत दर्ज करने पर   रहने वाली हैं।रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस पर अब प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

IPL 2022 MI vs LSG-1-11111111111.JPG

 चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की जंग रहने वाली है। वैसे इस सीजन के तहत अच्छी स्थिति में तो चेन्नई सुपर किंग्स भी नहीं है। रविंद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआत में लगातार पांच मैच हार गई हालांकि इसके बाद उसे जीत मिली।ऐसा पहला मौका रहा जब चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में अपने शुरुआती इतने मैच हारे हो। दोनों टीमें जब मैदान पर होंगी तो उनकी निगाहें जीत के साथ आगे बढ़ने पर रहने वाली हैं।

IPL 2022 MI vs CSK: आज हारे तो यहीं खत्म हो जाएगा इस टीम का सफर, सबसे बुरे दौर से गुजर रही है दोनो टीमें

Share this story