×

IPL 2022  Rishabh Pant की टीम Delhi Capitals के पास प्लेऑफ में पहुंचने का अब ये है रास्ता

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपरकिंग्स के  खिलाफ     91 रनों से करारी  हार का सामना करना पड़ा । इस  बड़े अंतर की हार के  साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ  करारी  हार के साथ ही  दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट भी गिरा है । वैसे टीम को हेड कोच   रिकी पोंटिंग ने बताया है कि  दिल्ली कैपिटल्स  कैसे  प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

IPL 2022 KKR के खिलाफ 5 विकेट लेकर Jasprit bumrah ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कमाल

कोच रिकी पोंटिंग ने कहा , हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी , इसी  तरह बल्लेबाजी भी बहुत खराब  रही । यह हार टीम के लिए बहुत बड़ी हार थी .इस हार से हमें  प्लेऑफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है । टीम को  अगले  मैच में मजबूती  के साथ वापसी करनी होगी। साथ ही    उन्होंने कहा ,  दिल्ली लीग चरण के बाकी बचे तीन मैच जीतकर अभी भी प्लेऑफ में जगह बना  सकती है ।

IPL 2022 मुंबई इंडिंयस को लगा बड़ा झटका, Suryakumar Yadav को लिए आई बुरी ख़बर

हमें लगता है कि हम तीन जीत  के साथ अभी भी प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं।मेरे लिए  आठ जीत पर्याप्त हैं और एक बड़ी जीत हमारे नेट रन रेट में सुधार ला सकती है। आईपीएल 2022 सीजन के तहत दिल्ली कैपिटल्स ने      अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें से 5 के तहत जीत दर्ज की  है जबकि        6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2022 MI VS KKR केकेआर ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 166 रनों का लक्ष्य
 

दिल्ली कैपिलट्स की टीम  10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। गौरतलब हो कि इस सीजन के तहत दिल्ली कैपिटल्स    कोरोना से भी जूझती हुई नजर आई है।ऐसे में टीम के सामने कई चुनौतियां रही हैं।