Samachar Nama
×

IPL 2022 MI VS KKR केकेआर ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 166 रनों का लक्ष्य

IPL 2022 MI VS KKR1111111111111111111

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 में    56 वें मैच के तहत सोमवार को मुंबई इंडियंस और  केकेआर के बीच भिड़ंत  हो रही है।दोनों टीमों के  बीच मुकाबला डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मैच खेला जा रहा है, जहां   मुंबई इंडियंस  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए   केकेआर  ने   निर्धारित 20 ओवर में  9 विकेट पर 165 रन बनाने का काम किया ।

Shoaib Akhtar ने Ms Dhoni को लेकर कह दी ऐसी बात, जानकर फैंस भी होंगे खुश

वहीं इसके जवाब में जीत के लिए   मुंबई इंडियंस को  166 रन बनाने होंगे। कोलकाता की बल्लेबाजी की बात की जाए तो कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका ।  स्टार सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने  24 गेंदों में  3 चौके और   4 छक्के की मदद से  43 रन की  पारी खेली, वहीं   नीतिश राणा ने  26 गेंदों में  4 चौके और  4 छक्के की दम पर   43 रन की पारी खेली ।

IPL 2022 में इन 3 कप्तानों को फैंस को किया मायूस, एक चैंपियन भी है शामिल

इसके अलावा    अजिंक्य रहाणे ने  24 गेंदों में  3 चौकों की सहायता से  25 रन की  पारी खेली। इसके अलावा रिंकू सिंह ने  19 गेंदों में     2 चौके  और एक छक्के की मदद से नाबाद 23 रन की पारी खेली। दूसरी  ओर मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने घातक प्रदर्शन किया ।    

Breaking IPL 2022 MI VS KKR Live मुंबई और कोलकाता ने उतारी ये प्लेइंग इलेवन, देखें दोनों टीमें 

टीम के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए । यही नहीं बुमराह ने अपने  4 ओवर के  स्पैल में   महज 10 रन दिए और एक मेडन ओवर भी  फेंका ।इसके अलावा डेनियल सैम्स ने  4 ओवर में 26 रन देकर  1 विकेट लिया। वहीं  मुरुगन अश्विन ने   4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट चटकाए।  कुमार कार्तिक्ये ने  3 ओवर में  32 रन देकर दो विकेट लिए।

Share this story