×

IPL 2022 मुंबई इंडिंयस को लगा बड़ा झटका, Suryakumar Yadav को लिए आई बुरी ख़बर

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में  प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के  धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बुरी ख़बर आई है। मुंबई इंडियंस के 11 वें मैच से पहले  ख़बर आई  कि सूर्यकुमार  यादव  आईपीएल  के बचे हुए मैचों में नही खेल पाएंगे।

IPL 2022 MI VS KKR केकेआर ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 166 रनों का लक्ष्य
 


केकेआर के खिलाफ मैच के लिए उनकी जगह  सोमवार को खेले जा रहे मैच में रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। ख़बरों की माने तो  गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव को  लेफ्टआर्म मसल इंजरी हो गई थी । इस चोट के   चलते  वह मुंबई के बचे हुए चार मैच नहीं खेल पाएंगे।

Shoaib Akhtar ने Ms Dhoni को लेकर कह दी ऐसी बात, जानकर फैंस भी होंगे खुश

आपको बता दें कि आईपीएल के 15 वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर  से आठ   मैच की आठ पारियों में  43.29 की औसत  145.67  के स्ट्राइक रेट से 303 रन  बनाए हैं। सूर्यकुमार ने मौजूदा सीजन केतहत तीन अर्धशतक लगाया।बता  दें कि मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है , वह सिर्फ  अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान में है। वैसे सूर्यकुमार यादव की चोट से मुंबई इंडियंस ही नहीं बल्कि टीम इंडिया की टेंशन भी बड़ी है ।

IPL 2022 में इन 3 कप्तानों को फैंस को किया मायूस, एक चैंपियन भी है शामिल

दरअसल   इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी  में टी 20 विश्व कप खेला जाएगा।टी 20 विश्व कप के  लिहाज से सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के लिए  अहम साबित हो सकते हैं।सूर्यकुमार यादव  जल्द चोट से उबरते हैं तो  फिर अच्छा रहेगा।फैंस   उम्मीद  कर रहे हैं  कि सूर्यकुमार यादव फिट होकर जल्द मैदान पर लौटें।सूर्यकुमार यादव काफी  प्रतिभावान बल्लेबाज हैं।