×

IPL 2022 MS Dhoni ने फिर दिखाई चीते सी फुर्ती, मैक्सवेल को किया रन आउट, देखें VIDEO
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के  49 वें मैच में   आरसीबी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को  13 रन से हराया है। मुकाबले में महेंद्र  सिंह धोनी ने चीते से फुर्ती दिखाकर आरसीबी के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया । बता दें कि  मोइन अली ने अपनी मिस्ट्री गेंद पर कोहली को बोल्ड किया था तो वहीं दूसरी ओर मैक्सवेल दुर्भाग्य से रन आउट हो गए।

RCB vs CSK IPL 2022 धोनी के आउट होते हुए विराट ने गुस्से में दी गाली, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, देखें VIDEO
 


आरसीबी की पारी के  9वें ओवर की आखिरी गेंद पर  मैक्सवेल रन आउट  हुए ।  9वें  ओवर की आखिरी गेंद  जो जडेजा ने फेंकी  उस  पर  कोहली स्ट्राइक पर थे। विराट कोहली ने जडेजा की  गेंद पर  ऑफ साइड में हल्के हाथों  से खेलकर तेजी से रन चुराने की कोशिश की  लेकिन  कवर की क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे उथप्पा ने तेजी  दिखाई और तेजी से गेंद पकड़कर विकेटकीपर धोनी की  ओर फेंक दी ।

IPL 2022 Live मैच में लड़की ने किया बॉयफ्रेंड को प्रपोज, जमकर वायरल हो रहा ये Video

यहां एमएस  धोनी का मैजिक देखने को मिला,  धोनी ने बुलेट की रफ्तार से  तेजी   दिखाते हुए गेंद को जल्दी  से पकड़कर स्टंप पर लगा दिया , जिसके कारण मैक्सवेल रन आउट हो गए।जब धोनी ने गेंद को स्टंप पर लगाया तब उस वक्त मैक्सवेल क्रीज से काफी बाहर थे ।

IPL  2022 RCB के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद आगबबूला हुए कप्तान Ms Dhoni, इसे बताया जिम्मेदार

ऐसे में धोनी ने बिना अंपायर की ओर देखे साथी खिलाड़ियों के साथ विकेट का जश्न मनाने लगे। धोनी को पहले ही ज्ञात हो चुका था  कि उन्होंने मैक्सवेल को रन आउट कर दिया  था। विराट कोहली अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को  रन आउट होने से निराशा दिखे । बैंगलोर की टीम बल्लेबाजों और गेंदबाजों के  शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल करने में कामयाब  रही।