×

IPL 2022 MI vs LSG Arjun Tendulkar आज करेंगे डेब्यू , मुंबई इंडियंस की ओर से मिले संकेत

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में    26 वें मैच के तहत   शनिवार को    मुंबई इंडिंयस और    लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच भिड़ंत होने वाली है।  लगातार पांच मैच हार चुकी  मुंबई इंडियंस की टीम  अब इस सीजन की पहली जीत  दर्ज करना चाहेगी।  वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच के तहत  मुंबई इंडियंस  युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर  को डेब्यू का मौका दे सकती है।

IPL 2022 Umran Malik की घातक यॉर्कर से Shreyas Iyer के उड़ाए परखच्चे, देखें वायरल VIDEO
 

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर    क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं । अर्जुन तेंदुलकर को अब तक आईपीएल में डेब्यू का मौका नहीं मिल सका ।पर अब माना जा रहा है कि मुंबई  इंडियंस उन्हें  मौका दे सकती है। मुंबई इंडियंस लखनऊ के  खिलाफ बदलाव के साथ उतर सकती है।

IPL 2022 Nitish Rana ने जड़ा ऐसा छक्का,  डगआउट में  रखे फ्रिज का शीशा हुआ चकनाचूर, VIDEO
 

ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू करने की  संभावना बन  रही है।  बता दें कि लखनऊ  सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच से पहले   मुंबई ने अर्जुन की एक तस्वीर शेयर  करते हुए लिखा,  हमारे  दिमाग  में हैं। मुंबई  इंडियंस की प्लेइंग इलेवन की  बात की जाए तो      ईशान  किशन  और रोहित शर्मा  पारी का आगाज करेंगे।  पिछले  मैच में  डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा ने अच्छा किया था ।ऐसे में वह भी खेलेंगे।

IPL 2022 MI vs LSG पहली जीत के लिए मुंबई करेगी बदलाव, जानिए क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग  XI
 

  सूर्यकुमार यादव  फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे। धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड की जगह प्लेइंग इलेवन में पक्की है। अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल किया जा सकता है ।वहीं नई गेंद से गेंदबाजी करने के  अलावा  बल्ले से योगदान  दे सकते हैं। बुमराह की जगह भी तय है ।वहीं टायमल मिल्स, मुरुगन अश्विन   भी खेलेंगे।बासिल थंपी और जयदेव  उनादकट में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।