IPL 2022 MI vs CSK Highlights मुंबई के तिलक वर्मा और चेन्नई के धोनी- रायडू ने उड़ाए छक्के, देखें VIDEO
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हाईवोल्टेज भिड़ंत देखने को मिली। डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सीएसके को 3 विकेट से जीत मिली। मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए इस मुकाबले में कुछ बल्लेबाजों ने छक्के जड़कर सु्खियों भी बटोरी । मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ तिलक वर्मा ने अपना जलवा दिखाया । तिलक वर्मा ने 43 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली ।
उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। वहीं सूर्यकुमार यादव , कीरोन पोलार्ड और जयदेव उनादकट ने एक-एक छक्का लगाया। दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए रॉबिन उथप्पा , अंबाती रायडू ने अपनी बल्लेबाजी जलवा दिखाते हुए टीम को जीत दिलाने का काम किया।
IPL 2022 MI vs CSK तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने चेन्नई को दिया 156 रनों का लक्ष्य
अंबाती रायडू ने 35 गेंदों में 40 रन की पारी खेली । रायडू ने 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। रॉबिन उथप्पा ने 25 गेंदों में 30 रन पारी खेली और उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के लगाए। शिवम दुबे, महेंद्र सिंह और ड्वेन प्रोटोरियन ने भी एक-एक छक्का जड़ने का काम किया।
IPL 2022 हिटमैन बल्लेबाज Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, जानकर फैंस होंगे हैरान
मुकाबले की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। सीएसके के लिए मुकैश चौधरी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत हासिल की। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट डेनियल सैम्स ने लिए, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिली।मुंबई इंडियंस को इस सीजन में लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर चेन्नई को इस सीजन की दूसरी जीत मिली है।
IPL 2022 MI vs CSK Highlights मुंबई के तिलक वर्मा और चेन्नई के धोनी- रायडू ने उड़ाए छक्के, देखें VIDEO