IPL 2022 MI vs CSK तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने चेन्नई को दिया 156 रनों का लक्ष्य
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल 2022 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमने -सामने हैं। मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।मुंबई इंडियस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाने का काम किया। मुंबई के लिए पारी की शुरूआत रोहित शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी ने की। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैच के दूसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा ।
IPL 2022 हिटमैन बल्लेबाज Rohit Sharma के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, जानकर फैंस होंगे हैरान

रोहित शर्मा दो गेंदों का सामना करके बिना खाता खोले मुकेश चौधरी की गेंद पर सेंटनेर को कैच देकर आउट हुए।इसी ओवर की पांचवी गेंद पर ईशान किशन के रूप में बड़ा झटका लगा जो गोल्डन डक का शिकार हो गए। यही नहीं इसके बाद तीसरा विकेट भी मुंबई ने जल्द गंवाया और तीसरे ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस 4 रन बाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने का काम किया लेकिन वह 21 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई ने अपना पांचवां विकेट रितिक शौकीन के रूप में गंवाया जो25 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो का शिकार बने।इसके बाद मुंबई इंडियंस का छठवा विकेट कीरोन पोलार्ड के रूप में गिरा जो 14 रन बनाकर आउट हुए और सातवां विकेट डेनियल सैम्स के रूप में गंवाया जो 5 रन बनाकर ब्रावो की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
Breaking IPL 2022 MI vs CSK Live चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला

मुंबई के मुश्किल वक्त में तिलक वर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया और 43 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 51 रनों की पारी खेली।वहीं जयदेव उनादकट ने 9 गेंदों में 19 रन की पारी खेली।चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट मुकेश चौधरी ने लिए। वहीं ड्वेन ब्रावो ने दो विकेट चटकाए, इसके अलावा मिशेल सेंटनर और महेश दीक्षाना ने 1-1 विकेट लिए।


