×

IPL 2022 MI VS KKR कोलकाता को करारी मात देने का दम रखती है मुंबई, सामने आई बड़ी वजह

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 में  56 वें मैच के तहत  मुंबई इंडियंस का सामना   केकेआर से होने वाला है ।मौजूदा सीजन के तहत भी भले ही मुंबई इंडियंस का  खराब प्रदर्शन  रहा है, लेकिन वह  पांच बार की खिताब विजेता  है। मुंबई इंडियंस का  आईपीएल में केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड भी  शानदार  रहा है।ऐसे में माना जा रहा है कि   कोलकाता नाइटराइडर्स पर मुंबई इंडियंस भारी पड़ सकती है।

IPL 2022 इस मामले में MS Dhoni ने की Virat Kohli की बराबरी, ऐसा करने वाले बने दूसरे कप्तान 
 

आईपीएल  में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले हैं जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम   को  22  बार जीत मिली है  जबकि कोलकाता ने  आठ मैच जीते हैं । मौजूदा सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है जिसमें  केकेआर ने पैट कमिंस  की पारी दम पर  मुंबई को मात दी थी।

MI vs KKR Dream11 Team आज के मैच के लिए इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाना रहेगा सही
 

आज के मैच के तहत मुंबई इंडियंस के लिए  लिये ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव, तिलक वर्मा और टिम डेविड  के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।वहीं कोलकाता की टीम कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा के बल्ले  से दमदार प्रदर्शन करना  चाहेगी।

IPL 2022 MI vs KKR कोलकाता का खेल खराब कर सकती है मुंबई, जानिए कब -कहां और कैसे देखें मैच LIVE
 

आपको बता दें कि आईपीएल के 15 वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने कुल 10 मैच खेले हैं जिसमें  टीम  को आठ मैच में हार मिली है , जबकि  आखिरी दो मैच में टीम  ने जीत हासिल की थी ।मुंबई इंडियंस ने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी थी और वह लय में हैं और ऐसे में केकेआर को चुनौती दे सकती है। दूसरी  ओर केकेआर की टीम को  11 मैच में  से चार में जीत और सात में हार का सामना करना पड़ा है।केकेआर की टीम को आखिरी  मैच में लखनऊ के हाथों  75 रन से हार मिली थी।​​​​​​​