×

IPL 2022 LSG vs MI Highlights  लखनऊ और मुंबई के मैच में लगे ये जबरदस्त चौके, देखें हाइलाइट्स VIDEO

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।आईपीएल में 2022  में बीते दिन खेले गए  मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स  ने मुंबई इंडियंस को  36 रनों से धूल चटाई है।  वानखेड़े स्टेडियम  में  दोनों टीमों के बीच रविवार को रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली । वैसे हम यहां  बता रहे हैं कि किन बल्लेबाजों ने मैच में  जबरदस्त चौके लगाए। लखनऊ सुपरजायटंस के लिए     कप्तान केएल राहुल अकेले ही  चमके। 

IPL 2022 LSG vs MI Highlights  मुंबई को मिली लगातार आठवीं हार, लखनऊ ने 36 रनों से जीता मुकाबला, देखें हाइलाइट्स 
 

केएल राहुल ने  103 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने   12 चौके लगाए। इसके अलावा लखनऊ के लिए दीपक हुड्डा ही एक चौका लगा सके।केएल राहुल की पारी के दम पर लखनऊ की टीम  मैच में बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की ओर से  मैच में      8 चौके लगाए गए।

IPL 2022 की प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों को हुआ ऐलान, जानिए यहां Schedule 
 

मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 चौके लगाए,जिन्होंने    39 रन की पारी खेली ।वहीं 38 रन की  पारी खेलने वाले तिलक  वर्मा  के बल्ले से दो चौके निकले, इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने एक चौका लगाया।दोनों टीमों के  खेले गए।

Breaking IPL 2022 LSG VS MI Live लखनऊ  सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 देखें यहां
 

इस मैच की बात की जाए तो   मुंबई इंडियंस ने टॉस  जीतकर   लखनऊ सुपरजायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।  लखनऊ सुपरजायंट्स ने     पहले खेलते हुए 20 ओवर में   6 विकेट  पर 168 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में   मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में  8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।मुंबई इंडियंस की टीम   को  इस सीजन के तहत लगातार   आठवीं  हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का शर्मनाक प्रदर्शन जारी है।मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में  पहुंचने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। 



IPL 2022 LSG vs MI Highlights  लखनऊ और मुंबई के मैच में लगे ये जबरदस्त चौके, देखें हाइलाइट्स VIDEO