Samachar Nama
×

Breaking IPL 2022 LSG VS MI Live लखनऊ  सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 देखें यहां

 IPL 2022 LSG VS MI

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  आईपीएल 2022 में  37 वें मैच  के तहत   आज   लखनऊ सुपरजायंट्स और  मुंबई इंडियंस के बीच  भिड़ंत हो रही है। मुंबई  के वानखेडे़ स्टेडियम में  मैच  खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडिंस ने टॉस जीतकर पहले  गेंदबाजी करने फैसला लिया है। लखनऊ और  मुंबई     इस सीजन का   अपना    आठवां  मैच खेलने उतरी हैं ।  दोनों टीमें इस सीजन के तहत दूसरी बार  भिड़ंने  वाली है।
IPL 2022 MI vs LSG-1-11111111111.JPG

इससे पहले हुए मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को  18रन से हराया था ।अब  मुंबई इंडियंस के पास हार का बदला लेने का मौका  रहने वाला है। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने  डेब्यू सीजन के तहत हार के साथ आगाज किया, लेकिन इसके बाद   टीम ने जबरदस्त वापसी  करते हुए लगातार तीन मैचों में विजयी परचम फहरया। लखनऊ को पांचवें मैच में  हार और छठे में जीत नसीब हुई।
IPL 2022 MI vs LSG-1-11111111111.JPG

 

लखनऊ सुपरजायंट्स को  अपने पिछले मैच में आरसीबी से   18 रनों से हार मिली थी । लेकिन  अब उसकी निगाहें वापसी पर हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स   8 अंकों के साथ   अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है । दूसरी  ओर पांच बार की  खिताब विजेता मुंबई इंडियंस ने 15 वें सीजन में  अभी तक  निराशजनक प्रदर्शन किया है।

IPL 2022 MI vs CSK--111-11.JPG

मंबई इंडियंस  लगातार सात मैच गंवा चुकी है और उसे पहली जीत की तलाश है। मुंबई इंडियंस  की  प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं।मुंबई इंडिंयस पर आज के मैच के तहत भारी दबाव रहने वाला है और ऐसे में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।लखनऊ के आगे जीत दर्ज करना मुंबई के लिए आसान नहीं रहने वाला है।


IPL 2022 MI vs LSG: जानें दोनों टीमों का क्या हो सकता है ओपनिंग पेयर, क्या कुछ बदलाव करेगी MI?

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (w), केएल राहुल (c), मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह

Share this story