×

IPL 2022 KKR के खिलाफ 5 विकेट लेकर Jasprit bumrah ने रचा इतिहास, पहली बार किया ये कमाल

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।।  आईपीएल 2022 के   56 वें मैच में केकेआर के खिलाफ    मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह   घातक गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं। मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर इतिहास रचा है और बड़ा कमाल किया है।

IPL 2022 मुंबई इंडिंयस को लगा बड़ा झटका, Suryakumar Yadav को लिए आई बुरी ख़बर
 

जसप्रीत बुमराह ने  केकेआर के खिलाफ  5 विकेट चटकाए जाने का  काम किया ।बुमराह ने    एक ही ओवर में  तीन विकेट  लिए।  उन्होंने शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस और सुनील नरेन को चलता किया।इसके अलावा उन्होंने आंद्रे रसेल  और नीतिश राणा को पवेलियन की राह दिखाई। जसप्रीत बुमराह ने  अपने चार  ओवर के स्पैल में कुल    10 रन दिए और   5 विकेट  अपने नाम किए।

IPL 2022 MI VS KKR केकेआर ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 166 रनों का लक्ष्य

इससे पहले उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में किया था , जब वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ  14 रन देकर 4 विकेट  और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20रन देकर   4 विकेट चटकाने में सफल हुए थे।  आपको बता दें कि  जसप्रीत बुमराह  का बेस्ट प्रदर्शन आईपीएल में  10 रन देकर 5 विकेट  लेना हो  गया है।यही नहीं आईपीएल के इतिहास में सबसे  अच्छे प्रदर्शन करने के मामले में बुमराह टॉप 5 में  शामिल हो गए हैं ।

Shoaib Akhtar ने Ms Dhoni को लेकर कह दी ऐसी बात, जानकर फैंस भी होंगे खुश

बेस्ट प्रदर्शन की बात की जाए तो  अल्जारी जोसेफ ने   12 रन देकर 6 विकेट, सोहेल तनवीर ने  14 रन देकर  6 विकेट , एडम जंपा ने 19 रन देकर 6 विकेट  और अनिल कुंबले ने 5 रन देकर  5 विकेट     किया है।बता दें कि जसप्रीत बुमराह     वैसे एक खतरनाक तेज गेंदबाज हैं, लेकिन उनका इस सीजन केतहत शुरुआत में फीका प्रदर्शन रहा है और इससे मुंबई इंडियंस को भी सीधे तौर पर नुकसान हुआ।