×

IND vs SA T20 World Cup 2022 भारत और दक्षिण अफ्रीका में से किस टीम का पलड़ा रहा है भारी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।टी 20 विश्वकप 2022 में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है ।टीम इंडिया ने जहां पहले मैच के तहत पाकिस्तान को धूल चटाई थी। वहीं इसके बाद दूसरे मैच के तहत भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ भी जीत दर्ज करने में सफल रही। टीम इंडिया अब तीसरे मैच के तहत दक्षिण अफ्रीका से  भिड़ंने वाली है ।  

SL vs NZ T20 WC Live श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड ने टेके घुटने, 15 रन पर तीन विकेट गंवाए 
 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार 30 अक्टूबर को  मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें पर्थ में भारतीय समय के हिसाब से शाम 4.30 बजे से आमने -सामने होंगी। टीम इंडिया का हमेशा ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है।  वैसे हम यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच  हेड टू हेड रिकॉर्ड पर बात करने वाले हैं।

NZ vs SL LIVE T20 world cup 2022  न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 23 टी 20  अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए हैं ।इस दौरान भारत को 13 मैचों में जीत मिली है जबकि प्रोटियाज टीम के खाते में 9 जीत गई है। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका है। दोनों टीमें साल 2006  में पहली बार टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में आमने -सामने हुई थीं।

T20 World Cup में Rohit Sharma के निशाने पर छक्कों का यह रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास 
 

दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज पर्थ की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं। पर्थ के स्टेडियम पर 5 टी 20 मैच खेले गए हैं और इन सभी मैचों के तहत तेज गेंदबाजी का ही बोलबाला रहा है।वैसे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली  टीम जैसी लय में चल रही है।वह आसानी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जीत दर्ज कर सकती है।टीम इंडिया  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जीत दर्ज करतीहै तो  उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।

NZ vs SL,T20 World Cup 2022 न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच होगी भिड़ंत, जानिए कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग XI