×

ENG vs NZ T20 World Cup 2022 इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हराया, जोस बटलर ने खेली दमदार पारी

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड को मात देकर खुद को सेमीफाइनल की रेस में बनाए रखने में कामयाब रही है। इंग्लैंड ने टी 20 विश्व कप में बुधवार को खेले गए मैच के तहत न्यूजीलैंड को 20 रनों से मात दी। इंग्लैंड की जीत के हीरो कप्तान जोस बटलर रहे, जिन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ENG vs NZ T20 World Cup 2022 इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 20 रनों से हराया,  जोस बटलर ने खेली दमदार पारी
 

मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए  20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए, वहीं इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाने  का काम किया।इंग्लैंड के लिए जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान जोस बटलर ने 47 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली।

T20 World Cup 2022 Jos Buttler ने रचा इतिहास, हासिल कर ली बड़ी उपलब्धि
 

उन्होंने 7 चौके और दो छक्के लगाए। एलेक्स हेल्स ने  40 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली। लियाम लिविंगस्टोन ने भी 14 गेंदों में 20 रन की पारी का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट चटकाए।

IND vs BAN T20 World Cup चोटिल Dinesh Karthik बांग्लादेश के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, मैच से पहले आया बड़ा अपडेट
 

टिम  साऊदी,  मिशेल सेंटनेर और ईश सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 6 विकेट पर159 रन ही  बना सकी । न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने जलवा दिखाते हुए  36 गेंदों में 4 चौके और तीन छक्के जड़कर  62 रनों की पारी खेली। वहीं कीवी कप्तान  केन विलियमसन ने  40 गेंदों में तीन चौके की मदद से  40 रनों  की पारी खेली। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए  क्रिस वोक्स, सैम कुर्रन  ने 2-2 विकेट लिए।वहीं मार्कवुड और  बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए।