×

ENG दौरे के लिए तैयारी में जुटे कप्तान Rohit Sharma, मैदान पर पसीना बहाते आए नजर 
 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 के बाद रोहित  शर्मा अपने परिवार के साथ समय  बिताते नजर आए थे  ।  पर साथ ही  उन्होंने अब    मैदान पर पसीना बहाना शुरु कर दिया है। रोहित शर्मा  इंग्लैंड दौरे की तैयारी में जुट गए  हैं। आईपीएल  के बाद भारतीय टीम  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ         पांच टी 20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। टी 20 सीरीज से कई सीनियर खिलाड़ियों को  आराम दिया गया है,  इनमें नियमित कप्तान  रोहित शर्मा का  नाम भी शमिल  है ।

ENG की टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर Joe Root ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान 

रोहित की  इंग्लैंड दौरे के लिए  वापसी होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय  टीम  इंग्लैंड दौरे के लिए ही रवाना होगी। इंग्लैंड दौरे पर  भारतीय टीम सबसे पहले एक मात्र टेस्ट मैच खेलेगी। यह टेस्ट मैच   पिछले सीरीज  का हिस्सा है,   जो पहले कोरोना के चलते स्थगित हो गया था। इस टेस्ट मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम भी कर सकती है। टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा के लिए   यह मैच काफी अहम रहने वाला है।  

IND VS SA दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कहर बरपाएगा ये भारतीय गेंदबाज,  घातक यॉर्कर फेंकने में माहिर

रोहित शर्मा  टीम इंडिया में फिलहाल भले ही शामिल नहीं हुए हों, लेकिन उन्होंने निजी रूप से   टेनिंग शुरु कर दी है। रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम  ट्रेनिंग को तस्वीरें शेयर  की हैं, जिसमें वह    मैदान में दौड़ते  नजर आ रहे  थे। भारत  और इंग्लैंड  के बीच  टेस्ट मैच एक  से पांच जुलाई तक खेल जाएगा।  

Joe Root ने तोड़ा दिग्गज इयान बॉथम का रिकॉर्ड,  इस मामले में रचा दिया इतिहास

टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है।  अगर वह    आखिरी टेस्ट मैच जीत जाती है तो  2017 के बाद पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज  जीतने कारनामा कर सकती है।   भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जब बढ़त ली थी तब टीम कमान विराट कोहली के हाथों में थी।