×

Asia Cup 2022  IND vs PAK Wickets Highlights पाकिस्तान ने हिंदुस्तान को दी करारी शिकस्त, देखें कैसे गिरे दोनों टीमों के विकेट्स
 

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। रविवार  4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला खेला गया।मैच में पाकिस्तान ने हिंदुस्तान को  5 विकेट से करारी शिकस्तदी ।मुकाबले में विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर भारत ने  20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए। वहीं इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट  पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Asia Cup 2022  IND vs PAK Highlights रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया, देखें मैच हाइलाइट्स
 

 भारत के विकेट्स  हाइलाइट्स --

पहला विकेट  -  कप्तान रोहित शर्मा  (28)  हरिस रऊफ की गेंद पर खुशदिल शाह को कैच देकर आउट हुए।
दूसरा विकेट - केएल रहुल (28) शादाब खान की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच दे बैठे।
तीसरा विकेट - सूर्यकुमार यादव (13) मोहम्मद नवाज की गेंद पर आसिफ अली को कैच देकर आउट हुए।
चौथा विकेट-  टीम को चौथा झटका ऋषभ पंत( 14) के रूप में लगा जो शादाब खान की गेंद पर आसिफ अली को कैच दे बैठे 
पांचवां विकेट- हार्दिक पांड्या (0)  मोहम्मद हसनैन की  गेंद पर मोहममद नवाज को कैच देकर  आउट हुए
छठवा विकेट -  दीपक हुड्डा (16)  नसीम शाह की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच देकर आउट हुए।
सातवा विकेट -  विराट कोहली (60) रन बनाकर आसिफ अली के हाथों रन आउट हुए
वहीं  रवि बिश्नोई 8 रन बनाकर और  भुवी बिना खाता खोले नाबाद लौटे।

 IND vs PAK T20i Asia Cup 2022 Live पाकिस्तान ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला 

पाकिस्तान के विकेट्स 
पहला विकेट -कप्तान बाबर आजम  (14) रवि बिश्नोई की गेंद पर रोहित शर्मा को कैच देकर आउट हुए। 
दूसरा विकेट - फकर जमान (15)  युजवेंद्र चहल की गेंद पर विराट कोहली को कैच देकर पवेलियन लौटे
तीसरा विकट   -मोहम्मद नवाज (42) भुवी   की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे।

 IND vs PAK Asia cup 2022 भारत -पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा 'महासंग्राम'', जानिए आज किसे मिलेगी जीत
 


 चौथा झटका -मोहम्मद रिजवान  (71)   हार्दिक पांड्या की गेंद पर  सूर्यकुमार यादव को कैच देकर  आउट हुए
पांचवां झटका -  (आसिफ अली   (16)  अर्शदीप सिंह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
वहीं खुश दिल शाह 14 रन और   इफ्तिखार अहमद 2 रन बनाकर नाबाद   लौटे।

Asia Cup 2022  IND vs PAK Wickets Highlights 
देखें VIDEO

देखें VIDEO