Samachar Nama
×

Asia Cup 2022  IND vs PAK Highlights रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया, देखें मैच हाइलाइट्स
 

Asia Cup 2022  IND vs PAK Highlights--11-010--11-

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। एशिया कप 2022  के सुपर  4 राउंड में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से करारी मात  देने का काम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच खेला गया।पाकिस्तान ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।  टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली के  अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन बनाए।

 IND vs PAK T20i Asia Cup 2022 टीम इंडिया पर मंडराया हार का खतरा,  टॉस के बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह
 

Asia Cup 2022 IND vs PAK Highlights--11-010--1111-111111111.PNG

विराट कोहली ने  44  गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की  पारी खेली । वहीं केएल राहुल  ने 20गेंदों में 28 रन बनाए।उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ले से जलवा दिखाते हुए 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के जड़कर 28 रन की  पारी खेली।

 IND vs PAK T20i Asia Cup 2022 Live पाकिस्तान ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला 


Asia Cup 2022 IND vs PAK Highlights--11-010--1111-111111111.PNG

दीपक हुड्डा ने 16 रन  की पारी का योगदान दिया।वहीं सूर्यकुमार यादव  ने  13   और  ऋषभ पंत ने 14 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने दो विकेट लिए। वहीं नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, हरिस रऊफ और मोहम्मद नवाज ने 1-1 विकेट  लिया। वहीं  इसके जवाब में  उतरी पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और   मोहम्मद नवाज की पारियों के दम पर 19.5 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाकर जीत हासिल की ।

 IND vs PAK Asia cup 2022 भारत -पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा 'महासंग्राम'', जानिए आज किसे मिलेगी जीत

Asia Cup 2022 IND vs PAK Highlights--11-010--1111-111111111.PNG

मोहम्मद रिजवान ने    51 गेंदों में  6 चौके और दो  छक्के जड़कर 71 रन   पारी खेली । मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 6 चौके और दो चक्के की मदद से  42 रन की पारी खेली। वहीं आसिफ अली ने 16  और फख़र जमान ने 15 रन बनाए।  बाबर आजम ने 14 रन की पारी खेली । खुशदिल शाह ने  14 औरर  इफ्तिखार अहमद  दो रन बनाकर नाबाद रहे। मोहम्मद नवाज प्लेयर ऑफ द मैच बने।

Asia Cup 2022 IND vs PAK Highlights--11-010--1111-111111111.PNG

Asia Cup 2022  IND vs PAK Highlights देखें VIDEO



 

Share this story