×

IPL 2022  शर्मनाक हार के बाद MI के कप्तान Rohit Sharma समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना

 

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। मुंबई इंडियंस को  बीते दिन पंजाब किंग्स के खिलाफ  मुकाबला गंवाने के साथ ही मौजूदा सीजन में   लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान  रोहित शर्मा समेत बाकी खिलाड़ियों पर स्लो  ओवर रेट के लिए   जुर्माना लगाया गया है।आईपीएल के इस सीजन में यह दूसरी बार हुआ जब    मुंबई ने तय समय के अनुसार  ओवर डालने में देरी की है।

IPL 2022 MI पर PBKS की जीत के बाद जानिए Points Table में क्या हुआ बड़ा बदलाव 
 


कप्तान रोहित शर्मा  पर 24 लाख और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर    6 लाख या  25 प्रतिशत मैच  फीस का जुर्माना लगाया गया है ।आईपीएल के  अधिकारिक बयान के मुताबिक  , न्यूनतम   ओवर  रेट के अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार  संहिता के तहत यह टीम का सीजन का दूसरा अपराध था ।

IPL 2022 MI vs PBKS Highlights  मुंबई - पंजाब के मैच में किन बल्लेबाजों ने जड़े सबसे ज्यादा चौके, देखें हाइलाइट्स VIDEO

मुंबई  इंडियंस के कप्तान रोहित  शर्मा पर  24 लाख  रुपए का जुर्माना लगाया गया  और प्लेइंग इलेवन के बाकी  सदस्यों पर 6 लाख रुपए या मैच फीस का  25 प्रतिशत जो भी कम हो , जुर्माना  लगाया गया।आईपीएल 2022 सीजन के तहत मुंबई इंडियंस बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। मुंबई  इंडियंस ने लगातार  पांचवां मैच गंवाया दिया  और साथ ही टीम पर  प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा गया है।

IPL 2022 MI vs PBKS Highlights  मैच में हुई छक्कों की बारिश, इस युवा खिलाड़ी ने जड़े लगातार 4 SIX,देखें VIDEO

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अब तक पांच बार खिताब जीत चुकी है ।ऐसे में  उसका ऐसा प्रदर्शन देखकर हर किसी को हैरानी होती  है।मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस भी  मायूस है।  रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम आने वाले मैचों में वापसी कर पाएगी , या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता है।लेकिन इतना तय है कि मुंबई इंडियंस के लिए  चुनौतियां बढ़ गई हैं।