×

IPL 2022 Purple Cap की रेस में हुई इस घातक गेंदबाज की एंट्री, बल्लेबाजों के उड़ा रहा होश

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद  को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन रन से रोमांचक जीत दिलाने वाले उमरान मलिक ने पर्पल कैप की रेस में   एंट्री कर ली । मुंबई के खिलाफ     युवा तेज  गेंदबाज उमरान मलिक ने घातक गेंदबाजी  का नजारा पेश किया । उमरान  ने   3 ओवर में  23 रन देकर    3  विकेट हासिल किए।

Ravi Shastri ने की बड़ी भविष्यवाणी, ये खिलाड़ी जल्द Team India में आएगा नजर

वह पर्पल कैप की रेस में चौथे स्थान पर आ गए हैं।उमरान  मलिक   आईपीएल 2022  में 157  किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से  गेंद फेंक चुके हैं  वह लगातार 150 किमी प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।इस सीजन के तहत     उमरान मलिक ने  13 मैचों में 8.93 की इकोनॉमी से 21 विकेट लिए हैं, उन्होंने पिछले सीजन में भी सबसे तेज गेंद फेंकने  का रिकॉर्ड भी बनाया था ।

IPL 2022  छोड़कर न्यूजीलैंड रवाना हुए SRH के कप्तान Kane Williamson, जानिए आखिर क्यों

हैदराबाद  ने उमरान मलिक को 4 करोड़ में रिटेन किया है। आपको बता दें कि    पर्पल कैप   की रेस में   सबसे आगे युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने 13 मैचों में  खेलते हुए  24 विकेट लिए हैं ।वहीं वानिंदु हसरंगा दूसरे नंबर हैं जिन्होंने 13 मैचों में 23 विकेट लिए।

IPL 2022  मुंबई का खिलाड़ी हुआ आउट तो Sara Tendulkar ने दिया ऐसा अजब सा रिएक्शन

तीसरे नंबर पर कगिसो रबाडा  ने 12 मैचों में 22 विकेट लिए हैं,  चौथे स्थान पर उमरान मलिक  ने 13 मैचों में 21 विकेट लिए है और कुलदीप यादव  पांचवें स्थान पर है, जिन्होंने इस सीजन में  12 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।  हैदराबाद को लीग स्टेज में एक और मैच खेलना है, जिसमें वह  ज्यादा विकेट लेकर    पर्पल कैप की रेस में स्थिति को मजबूत कर  सकते हैं। वहीं अगर प्लेऑफ में हैदराबाद जाती है तो  उमरान मलिक के पास पर्पल कैप जीतने का मौका भी रहेगा।

पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 गेंदबाज

गेंदबाज                  मैच                     विकेट
युजवेंद्र चहल           13                         24
वानिन्दु हसरंगा        13                         23
कैगिसो रबाडा         12                         22
उमरान मलिक        13                         21
कुलदीप यादव         12                        18