Samachar Nama
×

IPL 2022  मुंबई का खिलाड़ी हुआ आउट तो Sara Tendulkar ने दिया ऐसा अजब सा रिएक्शन
 

Sara Tendulkar

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2022 में  बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के तहत मुंबई इंडियंस को    3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में  पूर्व  क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी  सारा तेंदुलकर  मुंबई  इंडियंस को सपोर्ट करने  पहुंची  थीं।  सोशल मीडिया पर  सारा तेंदुलकर के फोटोज वायरल हो रहे हैं,मैच  के दौरान उनके द्वारा दिए गए रिएक्शन भी जमकर वायरल हो रहे हैं।  

  IPL 2022 KKR vs LSG आज के मैच के लिए कोलकाता- लखनऊ की कैसी होगी प्लेइंग XI

मैच के दौरान  सारा तेंदुलकर ने  ऐसा अजब    रिएक्शन दिया  जो सोशल मीडिया पर जमकर   सनसनी  मचा रहा है। क्रिकेट फैंस भी  यह जानना चाहते  हैं कि मैच में ऐसा क्या  हुआ जिसे देखकर  सारा तेंदुलकर  चीख पड़ीं। हुआ   यूं कि  इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा।

  IPL 2022 KKR vs LSG कोलकाता का सामना लखनऊ से, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस  20 ओवर में    7 विकेट पर 190 रन बना सकी।  माना जा रहा है कि  अगर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड अगर रन आउट नहीं हुए होते थे तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता।

Shoaib Akhtar पर Virender Sehwag ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए क्या कुछ दिया वीरू ने

मुंबई इंडियंस  कीटीम  टिम डेविड के क्रीज पर रहते हुए इस मैच को जीतते हुए दिखाई दे रही  थी लेकिन  18वें ओवर  की आखिरी गेंद पर रन भागने के चक्कर में टिम डेविड रन आउट हो गए।  टिम डेविड ने रन आउट होने से पहले 18 गेंदों पर 46 रन बनाए थे, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। बता दें कि टिम डेविड को   टी नटराजन ने रन आउट कर पवेलियन भेजा था।

Share this story