IPL 2021 जानिए कौन हैं 152.95 Km/hr की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक, कप्तान कोहली भी हुए मुरीद
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में रातों-रात खिलाड़ियों स्टार बन जाते हैं और अब यही उमरान मलिक के साथ हो रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के तहत ही अपने साथ जोड़ा था और अब वह कुछ मैचों में अपनी तेज गति गेंदबाजी से चर्चा में हैं।
IPL 2021 KKR vs RR , आज से कोलकाता से भिड़ेंगी राजस्थान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
उमरान मलिक ने बीते दिन आरसीबी के खिलाफ मैच में इस संस्करण की सबसे तेज गेंद फेंकी और लगातार अपनी तेज गेंदों से सबको दंग किया। हैदराबाद ने पिछले मैच में उमरान मलिक को पहली बार आईपीएल खेलने का मौका दिया था, लेकिन केकेआर के खिलाफ उस मैच में उमरान कोई विकेट नहीं ले सके थे। हालांकि उस मैच में भी उन्होने अपनी रफ्तार से हर किसी को प्रभावित किया । अब आरसीबी के खिलाफ मैच में भी वह ऐसा कुछ करते नजर आए हैं।
उमरान मलिक ने बैंगलोर के खिलाफ अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सबको हैरान कर दिया।उन्होंने अपने इस ओवर की पहली गेंद 147 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी पर इसके बाद चौथी गेंद पर उमरान मलिक ने 152.95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक दी जो इस आईपीएल सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद साबित हुई।उन्होंने यहां केकेआर के लॉकी फर्ग्यूसन को पीछे छोड़ा है जिन्होंने इस सीजन में 152.75 की रफ्तार से एक गेंद की थी।
IPL 2021 में आज 'डबल हेडर', खेले जाएंगे दो हाईवोल्टेज मैच, जानिए कब-कहां और कैसे देखें लाइव
आरसीबी कप्तान विराट कोहली भी उमरान मलिक की गेंदबाजी से प्रभावित हुए। मैच के बाद विराट ना सिर्फ उमरान से मिले , बल्कि उमरान ने विराट से अपनी जर्सी व एक गेंद पर ऑटोग्राफ भी लिया। आपको बता दें कि उमरान मलिका का जन्म 22 नवंबर को 1999 को श्रीनगर में हुआ था वो जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं ।उमरान इस साल जनवरी में राज्य टीम केलिएपहला टी 20 मैच खेला था जिसमें उन्होंने 24 रन देते हुएतीन विकेट लिए थे।