×

IPL 2021 मुंबई इंडियंस से अलग ऐसे  टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे Rohit Sharma, देखें PHOTOS

 

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए ज्यादातर खिलाड़ी अपनी -अपनी टीमों से जुड़ चुके हैं।  वहीं इंग्लैंड  दौरे से यूएई पहुंचे भारतीय खिलाड़ी फिलहाल  अपना क्वारंटाइन पूरा कर   रहे हैं। यही वजह है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी फिलहाल टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं।

इस दिग्गज ने किया दावा,  Virat Kohli से बेहतर कप्तानी करेंगे Rohit Sharma
 


बता दें कि  आईपीएल  2021 के दूसरे फेज   का आगाज  19 सितंबर से होगा। पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस का   सामना चेन्नई सुपरिकंग्स से होगा।  चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  पहले ही तैयारी में  जुट गए हैं। वहीं रोहित शर्मा को अपनी टीम से अलग क्वारंटाइन     में रहकर तैयारी करनी पड़ रही है।

Aakash Chopra ने की भविष्यवाणी, T20 World Cup में ये 4 टीमें होंगी सेमीफाइनलिस्ट

 इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट के तहत शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित  शर्मा के सामने  आईपीएल में खुद को ढालने की  चुनौती  रहने  वाली है। रोहित शर्मा की   कुछ फोटोज मुंबई इंडियंस ने   शेयर की हैं जिसमें वह क्वारंटाइन  पीरियड के  दौरान वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं ।  बता दें कि रोहित  शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक  सबसे ज्यादा पांच बार खिताब अपने नाम किया है।

BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly ने दिए संकेत, ये दिग्गज बनेगा Team India का नया कोच 
 

इस सीजन के तहत भी मुंबई  इंडियंस   खिताब जीत सकती है। आपको बता दें कि आईपीएल 2020 का आोयजन भी यूएई में हुआ था । रोहित शर्मा की    कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था।रोहित शर्मा की टीम एक बार फिर से खिताब जीतने का कारनामा दोहरा सकती है।माना जा रहा है  कि मुंबई इंडियंस को  बाकी टीमों से भी कड़ी चुनौती भी जरूरी मिलेगी। आईपील के दूसरे फेज के तहत जबरदस्त कांटे की टक्कर के मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।