×

IPL 2021 Mumbai Indians पर मंडराया बड़ा संकट,  रोहित की टीम का अब टूटेगा खिताबी सपना 
 

 

  क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।।  पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन के तहत    मुश्किल  में  है क्योंकि   रोहित  शर्मा की अगुवाई वाली टीम  पर  प्लेऑफ  से बाहर होने का संकट मंडरा गया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस  शनिवार  को    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने जा रही है।मुंबई  इंडियंस को प्लेऑफ की रेस   में खुद को बनाए रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

IPL 2021 इन  खिलाड़ियों को पछाड़कर  KL Rahul ने किया Orange Cap पर कब्जा
 


टूर्नामेंट  में मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की जंग है। मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन के तहत  अपने खेले 11 मैचों में से   5 के तहत जीत दर्ज की ।मुंबई की टीम  10 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। इसके अलावा   केकेआर के  11 मैचों में   5 जीत के साथ10   अंक हैं, वहीं पंजाब किंग्स  के 12 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं।

IPL 2021 कोलकाता -पंजाब के मैच के  बाद अंक तालिका में बदले समीकरण , इस टीम की बढ़ गई टेंशन
 


मुंबई इंडियंस   अगर दिल्ली के खिलाफ मैच हार जाती है तो  उसे    कोलकाता और पंजाब से  प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर मिलेगी।   जीत के बाद भी मुंबई के लिए प्लेऑफ  की राह आसान नहीं रहने वाली है। बता दें कि चेन्नई और दिल्ली तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं,  

IPL 2021 Mumbai Indians के खिलाफ मैच से पहले  Delhi Capitals की बड़ी कमजोरी हुई  उजागर

अब बाकी दो टीमें कौन सी होंगी, इसको लेकर रोमांच बना हुआ है। मुंबई इंडियंस वैसे एक दमदार टीम है और वह  कई बार चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए  खिताब जीत चुकी है।ऐसे में फैंस  उम्मीद कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस कुछ करिश्मा दिखाते हुए खिताब अपने नाम करे। मुंबई इंडियंस टीम के सामने अब  भी चुनौतियों  का एक पहाड़ खड़ा हुआ है।