IPL 2021 मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत के बाद Points Table का ताजा अपडेट जानिए यहां
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 में बीते दिन मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को मात देकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों जिंदा रखा ।मुंबई और राजस्थान दोनों के लिए करो या मरो की स्थिति मैच में थी, क्योंकि जीतने वाली टीम ही प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रख पाएगी और मुंबई इंडियंस ने ऐसा किया है।
IPL 2021, RR vs MI मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया
शारजाह में खेले गए इस मैच के तहत मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की ।मुकाबले में राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 90 रन बनाए। मुंबई के लिए नाथन कूल्टर नाइल ने चार और नीशम ने तीन विकेट लिए। वहीं इसके जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने महज दो विकेट खोकर 8.2 ओवर में लक्ष्य अपने नाम किया ।मुंबई इंडियंस जीत के साथ 12 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ में जाने की संभावना अब करीब -करीब खत्म हो गई हैं।
T20 World Cup से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी ख़बर और लगा बड़ा झटका , ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल
बता दें कि अंक तालिका की टॉप तीन टीमें प्लेऑफ के क्वालीफाई पहले ही कर चुकी हैं और अब चौथी टीम का फैसला होना बाकी है । अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स ने 20, चेन्नई ने 18 अंक और आरसीबी ने 16 अंक के साथ क्वालीफाई किया है ।
IPL 2021, RR VS MI राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 91 रनों का लक्ष्य
चौथे स्थान के लिए केकेआर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच प्रमुख रूप से टक्कर है। मुंबई इंडियंस ने अपने अंक तालिका में 12 अंक कर लिए हैं लेकिन अब उसे अपने बाकी बचे हुए मैच भी जीतने होंगे। मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में कड़ी टक्कर केकेआर से मिल रही है। केकेआर अपने आने वाले मैच हारती है तो मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह आसान नहीं होगी।