IPL 2021, RR VS MI जानें किन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी राजस्थान - मुंबई ,देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। यूएई में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मैच खेला जा रहा है। मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। । दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2021 का 51वां मैच खेला जा रहा है। आज यहां दोनों टीमों की निगाहें जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने पर होंगी।
Breaking IPL 2021, RR VS MI मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को दिया बल्लेबाजी का न्योता
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के फिलहाल अंक तालिका में 10-10 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो टीमों के बीच बराबरी की टक्कर रही है। अब तक खेले गए मैचों में से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 13 तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडिंयस के खिलाफ 12 मैच जीते हैं।
IPL 2021 इन चार टीमों पर फंसा पेंच, कौन सी टीम कर पाएगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई
वहीं पिछले 7 मैचों की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 5 बार हराया।पिछले सीजन में हुए मैचों की बात की जाए तो दोनों टीमों ने एक दूसरे को मात को एक-एक बार मात दी थी। मौजूदा सीजन के तहत भी दोनों टीमों ने बराबर का प्रदर्शन किया है लेकिन अब राह कठिन है क्योंकि प्लेऑफ की जंग हैं।
पांच बार खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम खिताबी जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है तो उसे जीत दर्ज करना ही होगी । वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम भी चैंपियन है लेकिन अब तक संजू सैमसन की नेतृत्व में एक बार भी टीम खिताब नहीं जीत पाई है।संजू सैमसन अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए बेताब हैं लेकिन उनके सामने भी चुनौतियां हैं।
IPL 2021 MS Dhoni की धीमी बल्लेबाजी पर उठे सवाल तो CSK के कोच ने ऐसे किया बचाव
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट