Breaking IPL 2021, MI vs DC दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2021 के 46 वें मैच के तहत शनिवार को मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना है।
RR vs CSK Dream 11 Team Prediction दोनों टीमों के इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगाकर कमाई ये मोटी रकम
आज यहां मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो की स्थिति है क्योंकि वह प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तो कर चुकी है लेकिन उनकी निगाहें मुंबई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने पर रहने वाली हैं।
दिल्ली की टीम ने अपने खेले 11 मैचों में से 8 जीत के साथ 16 हासिल अब तक किए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है।चेन्नई की टीम 18 अंक के साथ टॉप पर है। ऐसे में दिल्ली अगर बड़ी जीत दर्ज करके रन रेट में सुधार कर लेती है तो वह चेन्नई को टॉप से दूसरे स्थान पर धकेल सकती है।
IPL 2021 CSK के लिए 'दोहरा शतक' जड़ेंगे MS Dhoni, फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा
वहीं बात की जाए तो मुंबई की टीम की तो वह 10 अंक के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 11 मैचों में से पांच के तहत जीत दर्ज की है। माना जा रहा मुंबई इंडियंस को अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो फिर रोहित की टीम के प्लेऑफ में पहुंचने पर संकट के बादल मंडरा जाएंगे। वैसे तो पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस दमदार टीम है और वह अब भी करिशमाई प्रदर्शन करके खिताब जीत सकती है।
टीमें:
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), क्विंटन डी कॉक (w), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीवन स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे