×

IPL 2021, CSK VS MI के हाईवोल्टेज मैच को  लेकर फैंस ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

 

स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क। आईपीएल  2021 के दूसरे फेज की शुरुआत  यूएई में  हो  रही है । पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना   चेन्नई सुपरकिंग्स से हो रहा है । इस मुकाबले में    धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।  आईपीएल   के  एक  बार फिर  से शुरू होने के बाद फैंस के बीच भी खुशी के लहर है।

IPL 2021 CSK vs MI संकट में मुंबई इंडियंस, Rohit Sharma  टीम से बाहर
 

चेन्नई सुपरकिंग्स  और मुंबई इंडियंस के मैच को लेकर  फैंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। सोशल मीडिया पर  चेन्नई  और   मुंबई के  मैच को लेकर  फैंस लगातार कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम    मैदान में  जीत के लिए   उतरी है लेकिन संकट में है।दरअसल मुंबई इंडियंस के  नियमित कप्तान रोहित शर्मा और  हार्दिक पांड्या  नहीं खेल रहे हैं।

LIVE IPL 2021 CSK vs MI चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता  टॉस, दोनों टीमें ने उतारी ऐसी प्लेइंग XI
 


चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में  मुंबई इंडियंस इन दो खिलाड़ियों के नहीं होने से थोड़ी कमजोरी हो गई है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स  दोनों ही चैंपियन टीमें हैं।   मुंबई की टीम ने    रोहित श्रमा की कप्तानी में पांच बार खिताब जीता है । रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती ।

IPL 2021,  CSK VS MI के मैच को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, जानिए किस टीम को मिलेगी जीत

वहीं धोनी की टीम सीएसके ने 3 बार ट्रॉफी जीती है। पिछले सीजन के तहत भी मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम किया था।  आईपीएल 2020 का आयोजन भी यूईए में हुआ था  और  मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस के पास  एक बार फिर से यूएई की धरती पर इतिहास रचने का मौका है। दूसरी ओर  चेन्नई का पिछला सीजन  खराब रहा था और  पर वह इस बार इतिहास रचना चाहेगी।