×

 IPL 2021 दिल्ली कैप्टिल्स ने दूसरे फेज के लिए  चुन लिया है कप्तान
 

 

 स्पोर्ट्स न्यूज़ डेस्क।। श्रेयस अय्यर  फिट होकर  लौट आए हैं । ऐसे में सवाल है कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के  तहत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी किसको दी जाएगी। बता दें  कि आईपीएल   2021 के शुरु होने से पहले  इंग्लैंड के खिलाफ  वनडे मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को चोट का सामना करना पड़ा ।

Shakib Al Hasan ने T20  में रचा इतिहास , 3 महारिकॉर्ड बनाकर बने नंबर 1 
 

अय्यर चोट की   गंभीर   थी  और इसलिए उन्हें कई महीनों के लिए  मैदान से दूर होना पड़ा । श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को टीम   की कप्तानी दिए जाने का  काम किया। आईपीएल 2021 के कोरोना वायरस की वजह से  स्थगित होने तक   ऋषभ पंत ने शानदार कप्तानी की थी।    अब आईपीएल के बाकी बचे हुए   मैचों का आयोजन यूएई में होने वाला  है ।

T20 World Cup जीतने के लिए Virat Kohli की जगह Rohit Sharma बनेंगे कप्तान,  Ravi Shastri ने दिया ये जवाब
 

ऐसे में सवाल है कि  श्रेयस अय्यर भी  वापस लौट आए हैं तो   दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन करता हुआ नजर आएगा। गौरतलब हो कि श्रेयस अय्यर  भी  दिल्ली कैपिटल्स के लिए  शानदार कप्तानी कर चुके हैं । श्रेयस अय्यर की कप्तानी में  आईपीएल 2020 में   दिल्ली कैपिटल्स ने    फाइनल तक सफर तय किया था।

 Virat Kohli ने बनाया कीर्तिमान, ध्वस्त किया सचिन - धोनी का रिकॉर्ड्स, एंडरसन ने  भी किया बड़ा कारनामा  
 

 दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर और  ऋषभ पंत दोनों  ही शानदार  कप्तान कहे जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के तहत भी  ऋषभ पंत ही दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।सूत्रों ने कहा ,  जहां एक तरफ    यह अच्छी ख़बर है  कि श्रेयस अय्यर फिट हैं।साथ ही, डीसी प्रबंधन  उन्हें ठीक करने के लिए और अधिक समय देना चाहता है  । यही कारण  है कि  पंत कप्तान बनेगा , लेकिन आईपीएल   2021    के दूसरे चरण तक ही है। 

ENG vs IND Virat Kohli और Ravi Shastri पर लगा इस खिलाड़ी का करियर बर्बाद करने का आरोप