×

IPL 2021 CSK के लिए 'दोहरा शतक' जड़ेंगे MS Dhoni, फैंस को मिलेगा बड़ा तोहफा 

 

 क्रिकेट न्यूज़ डेस्क।। चेन्नई सुपरकिंग्स  और राजस्थान रॉयल्स के  बीच आज शाम   7.30 बजे से  भिड़ंत होगी। इस मैच के तहत  चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं ।  दरअसल  धोनी आईपीएल में  200 वीं बार  किसी टीम की अगुआई करने मैदान पर उतरेंगे। धोनी तीन आईपीएल खिताब के साथ लीग  में   सबसे सफल हैं।

IPL 2021 में आज होंगे दो बड़े मुकाबले, जानिए कब-कहां खेले जाएंगे और कैसे देख सकते हैं LIVE
 


यही नहीं मौजूदा सीजन के तहत भी उनकी  अगुवाई  में चेन्नई सुपरकिंग्स  प्लेऑफ में पहुंच  चुकी है।  बता दें कि     महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक चेन्नई के लिए बतौर कप्तान     199 मैच में  टीम को  119 में जीत दिलाई और 79 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि  एक मैच  का नतीजा नहीं निकल  पाया। आईपीएल में धोनी की जीत  का प्रतिशत   सबसे ज्यादा  66.10  प्रतिशत है ।

IPL 2021 Mumbai Indians पर मंडराया बड़ा संकट,  रोहित की टीम का अब टूटेगा खिताबी सपना 
 


धोनी के बाद इस सूची के तहत 59.52  प्रतिशत के साथ मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं।आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2008  यानि पहले सीजन  से ही चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी संभाले हुए हैं।जब आईपीएल में  चेन्नई सुपरकिंग्स पर दो साल का बैन लगा था  तब महेंद्र सिंह धोनी  पुणे  सुपरजायंट का हिस्सा बने थे।

IPL 2021 इन  खिलाड़ियों को पछाड़कर  KL Rahul ने किया Orange Cap पर कब्जा

 पहले पुणे के  कप्तान धोनी  थे लेकिन इसके बाद बीच सीजन में स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई थी।महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स का पर्याय माना जाता है और यही वजह है कि वह इतने लंबा सफर इस टीम के साथ तय कर पाएं। महेंद्र  सिंह धोनी की निगाहें चेन्नई सुपरकिंग्स को चौथी बार खिताब दिलाने  पर होंगी।इस सीजन के तहत ही आसानी से  यह कारनामा हो सकता है।