×

FIFA World Cup 2022 कोस्टा - रिका पर स्पेन ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर भी किया कब्जा
 

 

फुटबॉल न्यूज़ डेस्क। स्पेन ने फीफा विश्व कप 2022 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है । कोस्टा -रिका को हराकर स्पेन ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। स्पेन ने कोस्ट-रिका को 7-0 से मात देने का काम किया। यह विश्व कप इतिहास की स्पेन की  सबसे बड़ी जीत है ।इससे पहले 24 जून1998 को उसने बुल्गारियो को 6-1 से हराया था।स्पेन दमदार जीत के साथ ही ग्रुप -ई की अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

FIFA World Cup 2022  नहीं चला लियोनेल मेसी का जादू, विश्व कप के तीसरे दिन बड़ा उलटफेर का शिकार हुई अर्जेंटीना 
 


मुकाबले की बात की जाए  तो स्पेन ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की है ।कोस्ट-रिका का कोई खिलाड़ी विरोधी टीम के गोल की ओर कोई शॉट तक नहीं मार पाया, जबकि स्पेन की टीम ने गोल पर 17 शॉट मारे जिनमें से  सात को गोल में बदलने में वह सफल रही।स्पेन और कोस्टा -रिका के बीच अल थुमामा स्टेडियम में मुकाबला खेला गया ।

FIFA World Cup 2022 मेजबान कतर के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टूर्नामेंट के इतिहास पहली बार हुआ ऐसा

टीम के लिए  टोरेस  ने 31वें और 51 वें मिनट में दो गोल दागे। डैनी ओल्मो  ने 11 वें मिनट में, मार्को असेंसियो ने 21 वें मिनट में, गावी ने 74 वें मिनट, कार्लोस सोलेर ने 90 वें मिनट और अल्वारो  मोराट ने 90 प्लस दो मिनट में एक-एक गोल किया।

FIFA World Cup 2022  अर्जेंटीना को लगा तगड़ा झटका , Lionel Messi को लेकर आई बुरी ख़बर 

स्पेन ने विश्व कप मुकाबले में पहली बार सात गोल दागने का कारनामा किया है।इस मुकाबले के दौरान ही स्पेन ने बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम की है,उसने विश्व कप में अपने 100 गोल पूरे किए हैं। मुकाबले में स्पेन के खिलाड़ी डैनी ओल्मो  ने  जो 11 वें मिनट में गोल किया था ,उसी  के दम पर  स्पेन ने विश्व कप में अपने 100गोल पूरे कर लिए हैं।