Happy New Year 2025 ये हैं साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट के तहत सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। इस साल टेस्ट क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महफिल लूटने का काम किया है। अब टेस्ट क्रिकेट भी काफी रोमांचक होता जा रहा, जहां बल्लेबाजों के द्वारा छक्के और चौकों की बरसात देखने को मिलती है। इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भारत के युवा स्टार यशस्वी जायसवाल हैं।वहीं टॉप 10 की सूची में कई नाम आपको मिलते हैं।
Happy New Year 2025 साल 2024 में वनडे के तहत इन बल्लेबाजों ने उड़ाए सबसे ज्यादा छ्क्के
यशस्वी जायसवाल- भारत के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जहां इस साल 14 टेस्ट मैचों की 27 पारियों में 1312 रन बनाए हैं, वहीं इस दौरान 35 छक्के लगाए हैं।वह 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच खेलेंगे और ऐसे में उनके छक्कों की संख्या बढ़ सकती है।
Happy New Year 2025 साल 2024 में टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
कुसल मेंडिस- श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज ने 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 1049 रन बनाए और 21 छक्के जड़े हैं।
IND vs AUS मेलबर्न में खेला जाएगा चौथा टेस्ट, जानिए कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज
ग्लेन फिलिप्स -न्यूजीलैंड के इस स्टार बल्लेबाज ने 12 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 495 रन बनाते हुए 18 छक्के अब तक लगाए हैं।
शुभमन गिल- भारत के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस साल 12 टेस्ट मैचों की 22 पारियों में 866 रनों के साथ18 छक्के लगाए हैं।
जेमी स्मिथ -इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जेमी स्मिथ का नाम भी यहां है, जिन्होंने इस साल 9 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में खेलते हुए 637 रनों के साथ 15 छक्के लगाए हैं।
इसके अलावा टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक हैं,जिन्होंने इस साल टेस्ट में 14 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और ऋषभ पंत ने इस साल 13-13 छक्के लगाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के डेविड बेडिंघम और न्यूजीलैंड के टिम साऊदी ने इस साल 12-12 छक्के टेस्ट में लगाए हैं।