×

कौन है Bigg Boss OTT में धमाका करने वाली अक्षरा सिंह, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं मात

 

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर और ग्लैमरस अभिनेत्री हैं। जो अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी उनकी पापुलैरिटी का आलम ये है कि वो जब भी अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो उनकी पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट्स और लाइक मिलते हैं।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा है और वो घर के अंदर जाने से पहले बिहार की जनता से स्पोर्ट भी मांग रही है। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट धमाकेदार एंट्री कर चुकी है।

Anupam Shyam टीवी-बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता का हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Bigg Boss OTT आते ही नॉमिनेट हुई ये अभिनेत्री, अब करना होगा ये काम

कौन है Bigg Boss OTT में धमाका करने वाली अक्षरा सिंह, खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं मात

बीते दिनों प्रोमो भी रिलीज किया गया था। अक्षरा सिंह ने प्रोमो में ही जाहिर कर दिया था कि उन्हें कोई हल्के में न ले। वरना वो उसकी बोलती बंद कर देगी। इस शो में अक्षरा सिंह की एंट्री से फैंस काफी उत्साहित हैं। अगर हम बात करें अक्षरा सिंह की तो वो भोजपुर फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है।

जिन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं।

अक्षरा सिंह की उम्र महज 27 साल है इस उम्र में भी उन्होंने अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसके अलावा अक्षरा सिंह अपने ग्लैमरस और हॉट लुक्स से दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। अपने स्टाइलिश लुक के मामले में अक्षरा सिंह बॉलीवुड की हॉट और ग्लैमरस लुक से मात देती हैं।