×

Kapil Sharma शो में पहुंची पोन्नियन सेल्वन की स्टार कास्ट, Vikram ने कर दी काॅमेडियन की बोलती बंद

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कई फिल्में है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। जिसकी रिलीज का फैन पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी लिस्ट में डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट वन भी शामिल है, जो इसी 30 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट वन की स्टारकास्ट इसका जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं, फिल्म के प्रमोशन के बीच की स्टार कास्ट कपिल शर्मा शो में पहुंची।

शो के मेकर्स ने प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट वन की स्टार कास्ट चियान विक्रम, त्रिशा कृष्णन, कार्थी और जयम रवी नजर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक के बाद एक सभी स्टार्ट की धमाकेदार एंट्री होती है और इसके बाद कपिल शर्मा फिल्म की शूटिंग और कहानी से जुड़े कई दिलचस्प सवाल पूछते हैं। जिसका कलाकारों ने जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया।

<a href=https://youtube.com/embed/CEfy-z93CSs?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CEfy-z93CSs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इसी दौरान कपिल शर्मा ने विक्रम से पूछा कि, जब आप अपरिचित सूट कर रहे थे आपके दिमाग में आया था कि, 1 दिन कपिल शर्मा के शो में जाने का मौका मिलेगा। इसके बाद अभिनेता ने जवाब देते हुए बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि, हम मैंने कभी नहीं सोचा था, बल्कि जब मैं आठवीं क्लास में था, यह 1976 की बात है, तब तो तुम पैदा भी नहीं हुए थे,

तभी सोच लिया था कि, मुझे कपिल शर्मा शो में जाना था। हालांकि इस वीडियो में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं नजर रही है, जिसकी वजह से उनके फैंस थोड़े नाखुश हैं। अगर बात करें फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट वन की तो यह 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया है, इस फिल्म की कहानी पोन्नियन सेल्वन उपन्यास पर आधारित है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Arjun Kapoor और Bhumi Pednekar की रोमांटिक तस्वीरें, देखकर मलाइका भी होंगी हैरान

Priyanka Chopra ने डाॅटर्स डे पर दिखाई बेटी मालती की झलक, वायरल हो रहा पोस्ट

क्या फिल्म ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे Hrithik Roshan, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा