Samachar Nama
×

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Arjun Kapoor और Bhumi Pednekar की रोमांटिक तस्वीरें, देखकर मलाइका भी होंगी हैरान

Arjun Kapoor and Bhumi Pednekar

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। भूमि पेडणेकर अपनी टीम के साथ यूरोप की वादियों में है। जहां पर वह अर्जुन कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही  हैं। दोनों की तस्वीरें भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखने के बाद अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए उनके चाहने वाले बेताब है।

लेकिन दोनों की जोड़ी को एक सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ देखने के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है। अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर इन दिनों ग्लास्गो में है, जहां पर दोनों अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच दोनों रोमांटिक कैप्चर करने में व्यस्त हैं। दोनों साथ में अपनी दूसरी फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं।

इस अन टाइटल फिल्म की शूटिंग के बीच अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने चुकी हैं। अब दोनों कलाकार ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर की है। इससे पहले दोनों ने अपनी आने वाली फिल्म लेडी किलर की शूटिंग पूरी की। इसके बाद अब दोनों एक साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं और दर्शकों को गुदगुदाने दिखाई देंगे। अगर हम बात करें फिल्म दे लेडी किलर की तो इसमें यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है।

Did not want to take the risk?’ Boney Kapoor did not launch the son, Arjun Kapoor gave such an answer to the question

जिसमे दोनों कलाकारों को अलग अवतार देखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अगर बात करें भूमि पेडणेकर और अर्जुन कपूर की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म की तो ये एक ऐसी फिल्म होगी, जिसे देखकर दर्शक हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इसके अलावा अभिनेत्री भूमि पेडणेकर कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसके जरिए वह जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में धमाका करने वाली हैं।

Arjun Kapoor and Bhumi Pednekar

Share this story