×

हीरोपंती 2 फिल्म के लिए जमकर पसीना बहा रहे Tiger Shroff, सामने आया वीडियो

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। इसमे कोई दो राय नहीं है कि, टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के एक्शन हीरो है। उन्होंने अपनी पिछली रिलीज फिल्मों में धमाकेदार एक्शन से फैंस को हैरान किया है। अब इसी बीच आने वाले दिनों में अभिनेता टाइगर श्रॉफ कई फिल्मों में हैरतअंगेज एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। जिसमे उनकी फिल्म हीरोपंती का सीक्वल भी शामिल है। जिसका ऐलान साल 2020 में मेकर्स ने कर दिया था। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ हैरतअंगेज एक्शन करते दिखाई देंगे। अब इसी बीच अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमे वो फिल्म हीरोपंती 2 की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल करते दिखाई दे रहे है। इस रिहर्सल वीडियो को अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, टाइगर श्रॉफ अपने दोनों हाथों में घूमते हुए ताइक्वांडो किक भी लगाते दिख रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, किसी को पंखे की जरूरत है। बता दें कि, टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमे उनके साथ कृति सेनन भी नजर आई थी और अब वो हिरोपंती 2 में अभिनेत्री तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाले हैं।

SHOCKING क्या Malaika Arora और Arjun Kapoor का हो गया ब्रेकअप, आ रही ऐसी खबरें

फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। जिसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल 29 अप्रैल को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Selfiee के लिए पहली बार साथ आए Akshay Kumar और Emraan Hashmi, सामने आया टीजर

RRR फिल्म में 7 दिनों की शूटिंग के लिए अजय देवगन ने मेकर्स से लिए 35 करोड़ रूपए