Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के दूसरे बेटे जेह के असल नाम खुलासा, सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल
जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान इस साल की शुरुआत में दूसरी बार मां बनी है। उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है जिसके नाम का खुलासा खुद उनके पिता अभिनेता रणधीर कपूर ने किया था। उन्होंने बीते दिनों एक खास बातचीत में खुलासा किया था कि, करीना कपूर खान और सैफ अली खान के दूसरे बच्चे का नाम जेह है। करीना ने अब तक अपने दूसरे बेटे का नाम उजागर नहीं किया था। लेकिन अब करीना कपूर के दूसरे बेटे का नाम इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है।
करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे के नाम का असली मतलब लोगों के सामने उजागर नहीं किया था और ना ही अपने बेटे का चेहरा दिखाया है। हालांकि अब हाल ही में करीना ने अपनी प्रेगनेंसी बाइबल किताब लॉन्च की है। जिसमे उन्होंने अपने छोटे बेटे का असल नाम बताया है। इस वक्त की आज ताजा खबरों के अनुसार करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी बाइबल किताब में अपने छोटे बेटे जेह का असल नाम बताया है।
Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के दूसरे बेटे जेह के असल नाम खुलासा, सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल
Bigg Boss OTT में एंट्री लेते ही Shamita Shetty की इस शख्स के साथ हुई तगड़ी बहस
बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में आई Sanjay Dutt की लाडली बेटी Trishala Dutt
उन्होंने अपनी किताब में लगी एक तस्वीर के कैप्शन में जेह को जहांगीर के नाम से संबोधित किया है और छोटे बेटे के नाम का खुलासा किया है। बेटे के जहांगीर नाम का खुलासा होने के बाद लोगों ने एक बार फिर से अभिनेत्री पर गुस्सा निकाला है। उनके बेटे का नाम जहांगीर बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आते ही आग की तरह फैल गई और करीना के दूसरे बेटे के नाम को लेकर बवाल हो रहा है। करीना के दूसरे बेटे का नाम जहांगीर है जो कि मुगल शासक जहांगीर के नाम पर है। ऐसे में एक बार फिर से उनके बेटे के नाम को लेकर चर्चा हो रही है और लोग हैरान हैं कि करीना ने एक बार फिर से ऐसी गलती की है।
बता दें कि इससे पहले भी जब करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान का नाम रखा था तो भी वो काफी ट्रोल हुई थी। सोशल मीडिया पर उनको कई सारी बातें भी सुनने को मिली थी। करीना के दूसरे बेटे का नाम सामने आने के बाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ और लोग इस पर जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
...................