×

Sunil Shetty Birthday सुनील शेट्टी का एक ख्वाब जो आज तक नहीं हुआ पूरा

 

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर एक्शन अभिनेता सुनील शेट्टी का आज जन्मदिन है। अभिनेता सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में अन्ना के नाम से जाना जाता है। सुनील शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता है जिन्होंने अपने अब तक के अभिनय करियर के दौरान कई तरह के किरदार सिल्वर स्क्रीन पर निभाया है। एक्शन से लेकर कॉमेडी रोल तक हर किरदार में उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया है। ये कहा जा सकता है कि सुनील शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

आज अभिनेता सुनील शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी दिलचस्प बाते बताने जा रहे है। जिससे आप शायद ही वाकिफ हो। अभिनेता सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। आज सुनील शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है लेकिन उनका बचपन का ख्वाब कुछ और ही था। सुनील शेट्टी बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे लेकिन लगता है कि उनकी किस्मत में अभिनेता बनना ही लिखा था।

Shamita Shetty का हैरान करने वाला खुलासा, इस वजह से Nishant Bhatt से Bigg Boss घर में बनाई दूरी

Bigg Boss OTT में एंट्री करते ही फूट फूट कर रोने लगी Ridhima Pandit, नेहा भसिन ने संभाला

Prakash Raj अस्पताल में हुए भर्ती, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सुनील शेट्टी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की साल 1992 में की थी। उनकी पहली फिल्म का टाइटल बलवान था। फिल्म बलवान के बाद से सुनील शेट्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन सुनील शेट्टी को साल 1994 में आई फिल्म मोहरा से पहचान मिली। जिसमे सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन मुख्य किरदार में नजर आए थे।

इसके बाद सुनील शेट्टी ने फिल्म गोपी किशन में काम किया। ये उस वक्त की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। सुनील शेट्टी ने इस फिल्म में डबल रोल निभाया था। फिल्म में काम करने के बाद सुनील शेट्टी ने कई एक्शन फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वो कॉमेडी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं।

सुनील शेट्टी ने ये तेरा घर ये मेरा घर, हेरा फेरी, दे दना दन जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम कर दर्शकों को खूब हंसाया। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म धड़कन में उन्होंने विलेन का किरदार निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया था। इसके लिए उनको बेस्ट विलेन के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल करने के बाद सुनील शेट्टी ने बिजनेस में भी बड़ा नाम कमाया है। आज मुंबई में उनके कई होटल चेन और रेस्टोरेंट है। एक सफल अभिनेता होने के साथ साथ वो एक परफेक्ट बिजनेसमैन भी है।