Ranveer Singh की इस अगली फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के सिंघम, फैंस के लिए होगा सरप्राइज
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि हाल के सालों में रणवीर सिंह ने एक नहीं कई हिट फिल्में देकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि आज हर डायरेक्टर और मेकर उनके साथ फिल्म में काम करने के लिए बेताब है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन दिनों अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म सर्कस की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर रोहित शेट्टी कर रहे है।
पिछले काफी समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म का ऐलान कर दिया था। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल करते हुए दिखाई देंगी। अब इसी बीच खबरें सामने आ रही है कि, दीपिका पादुकोण के बाद अब उनकी फिल्म में अभिनेता अजय देवगन की एंट्री हो चुकी है। वो इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्ममेकर ने अभी तक उटी में फिल्म के एक ग्रुप शेड्यूल की शूटिंग नहीं की है।
Ranveer Singh की इस अगली फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के सिंघम, फैंस के लिए होगा सरप्राइज
उम्मीद है कि, इसे आने वाले 2 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। रोहित शेट्टी उटी में बड़े पैमाने पर एक गाने की शूटिंग करने की प्लानिंग कर करना कर रहे हैं। जिसमे अभिनेता अजय देवगन गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर दिखाई देंगे।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले ही रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है। वहीं रोहित शेट्टी ने अजय के साथ गोलमाल सीरीज की सभी फिल्में, सिंघम, सिंघम रिटर्न और ऑल ऑल द बेस्ट जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।