×

Shamita Shetty का हैरान करने वाला खुलासा, इस वजह से Nishant Bhatt से Bigg Boss घर में बनाई दूरी

 

जयपुर, मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में नजर आ रही है। बिग बॉस घर में एंट्री के साथ अभिनेत्री शमिता शेट्टी काफी अच्छा खेल रही है और घर में वो लगातार चर्चा में भी है। आपको बता दें कि शमिता शेट्टी की की प्रतियोगी निशांत भट्ट के साथ झड़प हो गई। इसी दौरान उन्होंने एक निशांत भट्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाएगा। शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं।

लेकिन बिग बॉस ओटीटी में एंट्री के साथ ही शमिता शेट्टी ने ये तय कर लिया था कि वो निशांत भट्ट से दूरी बनाए रहेंगी। अब उन्होंने इसका खुलासा भी कर दिया है कि वो ऐसा क्यों कर रही है। बीते एपिसोड में शमिता शेट्टी दिव्या अग्रवाल के साथ बेड पर बैठ कर बात करती हुई दिखी थी।

Shamita Shetty का हैरान करने वाला खुलासा, इस वजह से Nishant Bhatt से Bigg Boss घर में बनाई दूरी

Bigg Boss OTT में एंट्री करते ही फूट फूट कर रोने लगी Ridhima Pandit, नेहा भसिन ने संभाला

Prakash Raj अस्पताल में हुए भर्ती, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

इस दौरान शमिता शेट्टी ने दिव्या से कहा कि, मैं उस इंसीडेंट के बारे में मेंशन नहीं करना चाहती। लेकिन एक बार निशांत भट्ट ने मेरे साथ लाइन क्रॉस की थी और मुझे ये पसंद नहीं आया था। अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने कहा कि, उन्होंने उससे सख्ती से कहा था कि उसने गलत किया और इसके बाद मुझसे बात ना करें।

मैंने सोचा कि, मुझे उससे दूरी रखनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निशांत भट्ट एक कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने डांस दीवाने 3 में भी काम किया है। इसके अलावा शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट एक दूसरे को जानते भी हैं।

अगर हम बात करें बिग बॉस ओटीटी की तो बीते दिन हुए एक टास्क के दौरान निशांत और उनकी टीम जीत गई थी। शमिता शेट्टी की बात करें तो उनका परिवार इन दिनों मुश्किलों में है। उनकी बहन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जेल की सलाखों के पीछे हैं।