×

Shalini Singh: घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद हनी सिंह की पत्नी का खुलासा, होटल के कमरे की कड़वी सच्चाई की उजागर

 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर कहे जाने वाले को यो यो हनी सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यो यो हनी सिंह की पर्सनल लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिन यानी मंगलवार को उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। शालिनी ने खुद कई राज खोले है। इस वक्त कि आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ खराब व्यवहार शादी के बाद से ही करना शुरू कर दिया था।

सिर्फ इतना ही नहीं हनी हनीमून पर हुई घटना के राज खुद शालिनी ने खोले हैं। शालिनी ने बताया कि, 10 साल पहले 10 साल के प्यार के बाद 14 मार्च साल 2010 को दोनों ने घरवालों की मर्जी से सगाई की थी। इसके बाद 2011 में इनकी शादी हो गई थी। हनी सिंह को म्यूजिक से शुरू से ही प्यार था और इसकी वजह से म्यूजिक के प्रति उनके प्यार में हमेशा उनका साथ दिया।

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पिता के साथ रिश्ते सुधरने को लेकर की बात, जाह्नवी और खुशी को दिया क्रे​डिट

Shalini Singh: घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद हनी सिंह की पत्नी का खुलासा, होटल के कमरे की कड़वी सच्चाई की उजागर

Kishore Kumar Birthday: चार शादी करने वाले किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी करने के लिए बदल लिया था धर्म

शालिनी ने हनीमून की कड़वे अनुभव के बारे में बताया कि, एक बार हनी सिंह काफी शांत रहने लगे। जब उन्होंने सवाल किया तो उनकी पत्नी ने बताया कि, वो काफी आग बबूला हो गए थे। हनी सिंह से सवाल पूछने की हिम्मत कोई नहीं करता है। तो तुम कौन होती हो। हनी सिंह ने कहा कि मैं वैसे ही शादी को लेकर परेशान हूं मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था।

लेकिन मैंने तुमसे वादा किया था। इसलिए मुझे शादी करनी पड़ी। अपने 10 साल पुराने प्यार के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर शालिनी पूरी तरह टूट गई। ये बोलकर हनी सिंह होटल के कमरे से बाहर निकल गए। शालिनी ने बताया कि, इसके बाद अगले 12 घंटे तक हनी सिंह वापस नहीं आए। जब वो वापस आए तो शालिनी ने उससे हनीमून के दौरान होटल के कमरे में अकेला छोड़ जाने का कारण पूछा तो हनी ने बड़ी बेरहमी से शालिनी की पिटाई की जिसके बाद उनके संबंध खराब होने लगे थे।

शालिनी ने बताया कि हनी सिंह को बहुत ज्यादा फेमस से मिलने के बाद उन्होंने कई महिलाओं के साथ जिस्मानी संबंध भी बना लिए थे। सिर्फ इतना ही नहीं शालिनी ने बताया कि वो हमेशा अपनी शादी को छुपाता था। अपने शादीशुदा होने की कोई भी निशानी वो सार्वजनिक नहीं करता था। इसलिए उसने सगाई पर पहनाई गई अंगूठी भी उतार दी थी।