बहन के कपड़े चोरी करके गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करते थे Ranbir Kapoor, भांजी लीक करना चाहती थी मामा का नंबर
मनोरंजन न्यूज डेस्क। रणबीर कपूर बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। बता दें कि बीते दिन रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी द कपिल शर्मा शो में पहुंची थी। इस दौरान नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपने परिवार और रणबीर कपूर को लेकर कई मजेदार और दिलचस्प खुलासे किए हैं। जिसमे एक खुलासा रणबीर कपूर को लेकर है।
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक मजेदार वाक्य शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटी समारा एक बार अपने स्कूल में मामा रणबीर कपूर का फोन नंबर सारी लड़कियों को देना चाहती थी। ये जवाब उन्होंने उस वक्त दिया जब कपिल शर्मा ने रिद्धिमा कपूर से पूछा कि, क्या उनकी किसी दोस्त ने कभी भाई रणबीर कपूर का नंबर मांगा है।
Thalaivi विवाद पर भड़के Kangana Ranaut के फैंस, PVR समेत बाकी मल्टीप्लेक्स को सुनाई खरी खोटी
Sidharth Shukla के निधन से गंभीर Shehnaaz Gill की हालत, ना खा रही ना सो पा रही अभिनेत्री
रिद्धिमा कपूर बताती हैं कि उनके फ्रेंड्स ने तो नहीं लेकिन बेटी ने कहा था कि, उसको कैप्टन बनना था स्कूल में, बोलती है मामा रणबीर का नंबर लीक करवा दूं गर्ल्स को। मुझे वोट्स मिल जाएंगे। इस पर रिद्धिमा ने तुरंत अपनी बेटी को मना कर दिया था।
सिर्फ इतना ही नहीं रणबीर कपूर की बहन ने ये भी खुलासा किया कि जब वो लंदन में पढ़ाई कर रही थी तो उनके भाई रणबीर कपूर ने उनकी अलमारी से कपड़े चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दिया करते थे। जब रिद्धिमा लंदन से वापस आई तो उनकी एक गर्लफ्रेंड रणबीर के घर पहुंची।
उस वक्त रिद्धिमा को लगा कि उस लड़की ने तो उनका टॉप पहन रखा था। रिद्धिमा के इस खुलासे के बाद सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते है। अगर हम बात करें रणबीर कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखाई देने वाले है। जिसमे उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा जैसी शामिल है।