×

Pankaj Tripathi ने शुरू की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस 3 की शूटिंग, जल्द OTT पर होगी रिलीज

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पकंज त्रिपाठी उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं, जिनकी अदाकारी के लोग कायल हैं। पंकज त्रिपाठी जब जब सिल्वर स्क्रीन पर आते हैं, तो लोग उनके किरदार और अभिनव को पसंद करते हैं। पिछले दिनों पंकज त्रिपाठी को फिल्म 83 में देखा गया था और इसके बाद अब वो  जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी साल 2019 में रिलीज वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं।

पंकज त्रिपाठी शो में मुख्य किरदारों में से एक है, उन्होंने वेब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को आप दूसरी बार कैरक्टर माधव मिश्रा के रूप में देखते नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी के अलावा विक्रांत मेस्सी, जैकी श्रॉफ और अनुप्रिया गोयंका जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। अगर हम बात करें पकंज त्रिपाठी के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है।

92 वर्षीय सिंगर Lata Mangeshkar आईसीयू में भर्ती, आ रही ऐसी खबरें

जिसमे उनकी फिल्म ओह माय गॉड शामिल है। इस फिल्म में वो अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वो सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 में भी नजर आने वाले है।

लता मंगेश्कर के बाद बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की पूर्व पत्नी हुई कोरोना पॉजिटिव

Allu Arjun ने Social Media पर पत्नी स्नेहा को लेकर किया ये पोस्ट, जमकर हो रहा वायरल