टीवी कपल Divya Agarwal और Varun Sood का हुआ ब्रेकअप, अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा
मनोरंजन न्यूज डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार कहे जाने वाले दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रहे है। जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों को तगड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल बात ये है कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। जिसमे अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने लिखा कि, वरुण सूद और वो अच्छे दोस्त हैं लेकिन उनकी लव स्टोरी खत्म हो चुकी है।
ये खबर वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल के चाहने वालों के लिए सबसे बुरी खबर हैं कई लोगों को ऐसा लग रहा था कि, वरुण ने दिव्या को चीट किया लेकिन अभिनेत्री ने एक्स बॉयफ्रेंड का बचाव करते हुए उन्हें एक ईमानदार इंसान बताया है। अग्रवाल ने बताया कि, वरुण सूद ने उन्हें धोखा नहीं दिया। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमे उन्होंने अपनी बात कही है।
Kareena Kapoor और Saif Ali Khan के घर में हुई नए मेहमान की एंट्री
Disha Patani की हॉटनेस देखकर फैंस हुए क्रेजी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने कहा कि, उनकी लव स्टोरी खत्म हो चुकी है लेकिन वो फिर भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहेंगे। इसके अलावा अभिनेता वरुण सूद के पिता विनीत सूद ने भी दिया के फैसले का सम्मान किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद एक दूसरे के काफी क्लोज थे लेकिन दोनों के ब्रेकअप की वजह क्या है इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Prabhas और पूजा हेगड़े की फिल्म Radhe Shyam की रिलीज का रास्त हुआ साफ