×

लस्ट स्टोरी में Kiara Advani को नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को कास्ट करना चाहते थे करण जौहर

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में है। आपको बता दें कि करण जौहर के चैट शो में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब थे। इस शो का हिस्सा बनने से पहले शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी को फिल्म कबीर सिंह में देखा था। ये एक सुपरहिट फिल्म थी। अब यह दोनों चैट शो में नजर आने वाले हैं और करण जौहर के चैट शो में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी एक दूसरे को लेकर कई बड़े खुलासे भी करने वाले हैं। इसी बीच अभिनेत्री कियारा आडवाणी को लेकर एक बड़ा खुलासा है।

दरअसल बात यह है कि कियारा आडवाणी को आपने साल 2018 में रिलीज हुई वेब सीरीज लस्ट स्टोरी में देखा था। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी। इस वेब सीरीज में कियारा आडवाणी का बोल्ड सीन सुर्खियों में था। लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते होंगे कि, कियारा आडवाणी इस रोल के लिए मेकर की पहली पसंद नहीं थी। इस बात का खुलासा खुद करण जौहर ने अपने चैट शो में किया। करण जौहर ने कहा कि, इस स्टोरी को बनाना काफी टफ था, क्योंकि एक लड़की को पूरी फैमिली के सामने आॅगेनिज्म वाला सीन करना था।

मैंने यह किरदार सबसे पहले कृति सेनन को ऑफर किया था। हालांकि अभिनेत्री ने इस किरदार को इसलिए ठुकरा दिया। इसके बाद कियारा आडवाणी से मनीष मल्होत्रा के घर पर मिला। मैंने उन्हें देखा, मैंने चेहरा देखा मैं उन्हें आलिया आडवाणी के नाम से जानता था। मेरे फोन पर अभी भी उनका नाम आलिया आडवाणी ही लिखा है।

Ranbir Kapoor की फिल्म Brahmastra का डांस का भूत गाना जल्द होने वाला है रिलीज, मेकर ने दी जानकारी

इसके बाद मैंने उन्हें एक शार्ट फिल्म का ऑफर दिया और मिलने के लिए बुलाया। कियारा ने मुझसे पूछा कि, आप इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। बस इतना सुनने के बाद कियारा ने तुरंत फिल्म करने के लिए हां कर दी। अगर बात करें कियारा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म सत्य प्रेम की कथा जैसी शामिल है।

ED द्वारा 7.2 करोड़ को कुर्क किए जाने पर Jacqueline Fernandez जांच एजेंसी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा नोरा फतेही गवाह और मैं आरोपी

<a href=https://youtube.com/embed/hcHbTeXGzF4?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hcHbTeXGzF4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इस सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं SS Rajamouli, इंटरव्यू में खुद किया बड़ा खुलासा