ED द्वारा 7.2 करोड़ को कुर्क किए जाने पर Jacqueline Fernandez जांच एजेंसी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा नोरा फतेही गवाह और मैं आरोपी
![Manoj Bajpayee & Jacqueline Fernandez starrer Mrs. Serial Killer is all set to release on 1st May](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/migrated/7b7e96192a27f1d548220dbc740ec1a6.jpg?width=730&height=480&resizemode=4)
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि 200 करोड़ की ठगी के मामले में अभिनेत्री का नाम भी शामिल है। जिसके लिए ईडी ने जैकलिन फर्नांडिस को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था। बता दें कि, जैकलीन फर्नांडिस का नाम मुकेश चंद्रशेखर के ठगी मामले में शामिल है। जिसकी वजह से आज जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नोरा फतेही को भी समन भेजकर ईडी ने पूछताछ के लिए बताया था। डांसर नोरा फतेही गवाह बनी है। डांसर नोरा फतेही को गवाह बनाया गया है। जैकलीन फर्नांडिस ने अब इस पर सवाल उठाया है।
उन्होंने अपने जवाब में कहा कि, सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट स्वीकार करने वाली वो अकेली नहीं है फिर सिर्फ उन्हें ही आरोपी क्यों बनाया गया? जैकलिन का कहना है कि, मैं सुकेश चंद्रशेखर के गिफ्ट और राजनीतिक ताकत के प्रभाव में ठगी गई एक महिला हूं, मेरा जो नुकसान हुआ है, उसे पैसों में नहीं आंका जा सकता।
बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस की 7.2 करोड़ की फिक्स्ड को कुर्क करने के बाद ईडी ने उन्हें अपनी चार्जशीट में आरोपी बनाया है। जिसके जवाब में जैकलीन ने 22 अगस्त को एक अपील दायर की। जिसमे उन्होंने खुद को पीड़ित बताया। जवाब में जैकलीन फर्नांडिस ने कहा गया कि, वह मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर द्वारा अपनाए गए तौर तरीकों की शिकार है।
सुकेश जैकलिन को धोखा दिया है। दुर्भाग्य से ईडी का रवैया काफी मेकेनिकल और पूर्वाग्रहों से प्रेरित लगता है। जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि, नोरा फतेही और कुछ दूसरे सेलेब्स को भी सुकेश चंद्रशेखर ने गिफ्ट दिया था, लेकिन उन्हें गवाह बना लिया गया और मुझे आरोपी। अभिनेत्री ने दावा की दावा किया है कि, यह सारा पैसा जो ईडी ने जब्त किया है, वो उनकी मेहनत से कमाया हुआ है।