×

Dasvi trailer अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

 

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमृत कौर की फिल्म दसवीं का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि फिल्म दसवीं पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। अब महज कुछ ही समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। जिसमे अभिनेता अभिषेक बच्चन का दिलचस्प अवतार दिखाई दे रहा है।

अगर हम बात करें फिल्म दसवीं के ट्रेलर की तो इसमे अभिनेता अभिषेक बच्चन सीएम का रोल प्ले कर रहे हैं। जो सिर्फ आठवीं पास है। अगर हम फिल्म दसवीं के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक सनसनी खबर से होती है। जिसमे कहा जा रहा है कि आज सुबह की सबसे बड़ी खबर यह है कि टीचर भर्ती घोटाले में एसआईटी की छानबीन होने तक चीफ मिनिस्टर गंगा राम चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
 

जल परी बनी Sunny Leone, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सी डाइविंग की तस्वीरें

फिल्म कि में चीफ मिनिस्टर गंगा राम चौधरी का किरदार अभिषेक बच्चन निभाते हैं। जबकि उनकी पत्नी का किरदार मशहूर अभिनेत्री निमृत कौर निभा रही है। वहीं यामी गौतम आईपीएस ऑफिसर बनी है की कहानी काफी दिलचस्प बताई जा रही है।

Salman Khan के खिलाफ समन जारी, 5 अप्रैल को कोर्ट में होगी पेशी

<a href=https://youtube.com/embed/-FrqlHlUgz4?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-FrqlHlUgz4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

इसी के साथ ट्रेलर में कलाकारों का लुक और डायलॉग्स की भी तारीफ की जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में है। आपको बता दें कि दसवीं इसी 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ साथ जिओ सिनेमा पर रिलीज की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Urfi Javed का नया स्टाइल