×

Aishwarya Rai ने Salman Khan पर लगाया था जान से मारने की धमकी देने का आरोप, साथ में की थी मारपीट

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक समय एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। इन दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी ज्यादा पसंद की जाती थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक साथ काम किया था। ये बॉलीवुड की सुपरहिट आईकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में आती है। जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय दूसरे के करीब आए थे।

दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और यह दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन ऐश्वर्या राय और सलमान खान के प्यार को किसी की बुरी नजर लगे दोनों का ब्रेकअप हो गया। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिनेता पर कई बड़े और गंभीर आरोप भी लगाए थे। ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप साल 2002 में हुआ था। उस वक्त अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने मीडिया के सामने सलमान खान की धज्जियां उड़ाई थी। ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, सलमान उनसे झगड़ते थे और उनके साथ मारपीट करते थे और वह अगले दिन ऐसे सेट पर आ जाते थे जैसे कुछ हुआ ही नहीं। यहां तक कि कई बार सलमान खान ऐश्वर्या राय की फिल्म के सेट पर आकर तमाशा भी करते थे।

<a href=https://youtube.com/embed/D4qAQYlgZQs?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/D4qAQYlgZQs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px none; overflow: hidden;" width="640" height="360" frameborder="0">

Kareena Kapoor Khan की बर्थडे पार्टी की रौनक बने बाॅलीवुड के ये दिग्गज कलाकार

साथ ही उन पर धोखा देने का आरोप लगाते थे। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने सलमान खान पर यह भी आरोप लगाया था कि, साल 2001 में सलमान ने आधी रात को शराब के नशे में ऐश्वर्या राय के घर के बाहर हंगामा किया था। साथ ही दरवाजा ना खोलने पर अभिनेत्री को सुसाइड करने की भी धमकी दी थी। इस घटना के बाद ऐश्वर्या राय के पिता ने पुलिस में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी।

Sidharth Malhotra और Ajay Devgn की फिल्म थैंक गाॅड पर लगा हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप

सिनेमाघरों के बाद अब OTT प्लेटफार्म पर रिलीज हुई Vijay Deverakonda की फिल्म Liger, मेकर ने दी जानकारी