Samachar Nama
×

Sidharth Malhotra और Ajay Devgn की फिल्म थैंक गाॅड पर लगा हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप

ajay

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म थैंक गॉड है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन इससे पहले अभिनेता अजय देवगन की यह फिल्म विवादों में फंसती दिखाई दे रही है। दरअसल बात यह है कि 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली अजय देवगन की फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक गॉड को कई जगह पर बैन कर दिया गया है, जिसमे कुवैत देश का नाम शामिल है। इसके अलावा कर्नाटक में भी फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है।

ajay

खबरों के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से इस फिल्म को बैन करने की मांग की है। खबरों के अनुसार बीजेपी नेता और शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अनुराग ठाकुर को एक पत्र लिखा है। जिसमे दावा किया गया है कि अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फिल्म गॉड में भगवान के रूप को गलत तरीके से दिखाया गया है। इसलिए उन्होंने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

ajay

इसके अलावा थैंक गाॅर्ड को ट्विटर पर बायकाॅट का सामना भी करना पड़ रहा है। टवीटर पर हैशटैग बायकाॅट थैंक गाॅड लगातार ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स ने आरोप लगाया कि, फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। इसके अलावा लोगों ने फिल्म के मेकर पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है।

जिसकी वजह से फिल्म का विरोध हो रहा है। गरम बात करें फिल्म की तो इसमे सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है। यह 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ajay

Share this story